सुभाष प्रसाद सिंह
जामताड़ा: आस्था के महापर्व छठ को लेकर जामताड़ा जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी नेम निष्ठा से की जा रही है. उपायुक्त गणेश कुमार ने शुक्रवार को जामताड़ा नगर पंचायत एवं मिहिजाम नगर परिषद के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने साफ सफाई, सुरक्षा घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों की स्थिति आदि का जायजा लिया.
साथ ही पूजा समितियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं व व्रतियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि छठ पर्व में सुरक्षा को लेकर पर्याप्त दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, ताकि हर जगह शांतिपूर्वक महापर्व को संपन्न कराया जा सके. स्थानीय सामाजिक संगठनों के द्वारा भी अपेक्षित सहयोग किया जा रहा है.

