जामताड़ा: जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र में मधुबन और पालोन गांव के बीच सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गये.
बताया गया है कि सुबह करीब साढ़े सात बजे आईओसीएल के कांट्रेक्टर एस पाइप लाइन प्राइवेट लिमिटेड का स्टॉफ बस को अज्ञात ट्रक ने टककर मार दी,जिसमें बस में बैठे 2 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गये.
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बस से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

