चांद किशोर,
लखीसराय: जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के आदेश पर किसान विरोधी कानून के खिलाफ जाप के कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवम जाप जाप पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन रविवार को जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के आदेश कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी के तमाम साथियों ने किसान विरोधी कानून के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन जाप पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी के द्वारा किया गया एवं सरकार पर हल्ला बोला गया.
किसान विरोधी कानून जो सरकार ला रही है वह सरासर गलत है. यह नए कानून लागू होते ही कृषि क्षेत्र में भी पूंजीपतियों या कॉरर्पोरेट घरानों के हाथों में चला जाएगा और इसका नुकसान किसानों को होगा और किसान अपने ही खेत में बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएगा.
अभी के दौर में किसान को अपनी फसल का मूल्य निर्धारित करने का हक है, लेकिन अगर यह नियम आता है तो उनका यह हक छीन जाता है और सरकार उनका मूल निर्धारित करेंगा और वह सिर्फ खेती करके सरकार के द्वारा निर्धारित दामों पर फसल बेचने को मजबूर हो जाएगा इसलिए यह नियम जो है किसानों के लिए काला कानून के जैसा है, इसलिए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पप्पू यादव के द्वारा किसानों के हक के लिए लड़ेंगे.
पुतला दहन कार्यक्रम में सम्मिलित साथी कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, प्रदेश महासचिव अजय कुमार, छात्र जिला अध्यक्ष दिवेश कुमार, प्रदेश सचिव मोनू कुमार, युवा जिला अध्यक्ष रविकर कुमार,अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष विनय कुमार, जिला सचिव विकास प्रेमी यादव, जिला महासचिव राजेश कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, पिंटू कुमार जिला सचिव छात्र परिषद, धनराज भारती कार्यकारी छात्र जिलाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार जाप नेता, आशीष कुमार, पिंटू कुमार, छोटू कुमार, जिला उपाध्यक्ष उमा भारती, महिला जिला अध्यक्ष सुमित्रा देवी, जिला सचिव नेहरू यादव, हलसी प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक कुमार, रामबदन ठाकुर, चंदन यादव शामिल थे.

