BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल संरक्षण तथा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर जन जागरण केन्द्र को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

by bnnbharat.com
November 11, 2020
in Uncategorized
जल संरक्षण तथा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर जन जागरण केन्द्र को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली में आयोजित वेबिनार के माध्यम से जुड़े देश भर के कई मंत्री, अधिकारी, संस्थान, विशेषज्ञ

हजारीबाग:- जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा द्वितीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन वेबिनार के माध्यम से 11 नवम्बर, 2020 को नई दिल्ली से आयोजित किया गया. नई दिल्ली से आयोजित वेबिनार कार्यक्रम के माध्यम से देश भर के कई राज्यों के ग्रामीण विकास विभागों के प्रतिनिधि, जिले के उपायुक्त, जल के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, जल शक्ति मंत्रालय सहित अन्य मंत्रालय के अधिकारीगण, छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि सहित कई सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि ऑनलाईन जुड़े हुए थे. इस वेबिनार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू सहित जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के माननीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मौजूद थे.

कार्यक्रम में जल संरक्षण तथा प्रबंधन (वाटर वेरियर) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर हजारीबाग के जन जागरण केन्द्र को राष्ट्रीय पुरस्कार में प्रथम स्थान मिला. सूचना भवन में वेबिनार से जुड़े लाईव कार्यक्रम के पश्चात जनजागरण केन्द्र के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि जन जागरण केन्द्र को जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार से पूर्वोत्तर राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ में जल सरंक्षण एवं प्रबंधन (वाटर वेरियर) के क्षेत्र में झारखण्ड राज्य को जन जागरण केन्द्र हजारीबाग को प्रथम पुरस्कार दिया गया. झारखण्ड राज्य के कोडरमा, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, रांची, खूंटी आदि जिलों गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में संरक्षित करने के निमित बेहतर कार्य किया गया. उन्होंने बताया कि इन विभिन्न जिलों में जल संरक्षण के विभिन्न अवयवों जैसे तालाब निर्माण, कुआं निर्माण, टीसीबी, बैट आदि के बेहतर कार्य माध्यम से लगभग 811 करोड़ लीटर जल संचित किया गया. जिससे भूमिगत जल में बढ़ोतरी, सिंचाई की सुविधा, पशुओं के पीने का पानी सालों भर उपलब्ध हो पाया है. वहीं मछलीपालन एवं अन्य जल संबंधी कार्यों को करने के लिए बढ़ावा मिला है. यह कार्य जन जागरण केन्द्र के संस्थापन स्व रामेश्वर सिंह के मार्गदर्शन पर संभव हो पाया है. मौके पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक उमा महतो ने जन जागरण केन्द्र की पुरी टीम को जल संरक्षण तथा प्रबंधन (वाटर वेरियर) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार में प्रथम स्थान मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि इस पुरस्कार के मिलने से केन्द्र ही नहीं बल्कि जिला एवं राज्य का नाम भी देशभर में रौशन हुआ है. आगे भी इसी तरह उर्जा के साथ कार्य करते रहें.

इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक उमा महतो,मनरेगा डीपीओ अनुजा राणा, तकनिकी विशेषज्ञ अंजना एक्का, अजय कुमार निदेशक जन जागरण केन्द्र, नरेश ठाकुर, संजय गोप, राकेश कुमार, अमित कुमार, सीताराम मेहता, विभिन्न सदस्य सहित मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नगर प्रबंधक द्वारा सरकारी बस स्टैंड का निरीक्षण

Next Post

उज्ज्वला होम व स्वाधार गृह योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश

Next Post

उज्ज्वला होम व स्वाधार गृह योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d