BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

by bnnbharat.com
March 19, 2021
in समाचार
खाद्य लाईसेंस कैम्प में 46 आवेदन आये, 12 आवेदनों को ऑन द स्पॉट किया गया निष्पादित
Share on FacebookShare on Twitter

 जनता दरबार में लगी फरियादियों की भीड़

मेदिनीनगर:- पलामू के उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार लगाया,जहां दूर दराज़ से पहुंचे कुल 42 ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांग से उपायुक्त को अवगत कराया.

इस मौके पर जमूने से आयी सजना पाल ने उपायुक्त को बताया कि उनके पति रमेश महतो पांडू प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय में स्नातक विज्ञान के शिक्षक हैं.वर्तमान में वो प्रभारी प्रधानाध्यापक के चार्ज में भी हैं. उन्होंने उपायुक्त को बताया कि जिस विद्यालय में उनके पति कार्यरत हैं वहां कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा लगातार विद्यालय में गलत कार्य करने के लिए उनके पति पर दबाव बनाया जा रहा है साथ ही जान से मारने की धमकी भी असामाजिक तत्वों द्वारा उनके पति को दी जाती है. उन्होंने उपायुक्त को बताया कि बीमारी के कारण मेरे पति को मेरे देखभाल के लिए प्रतिदिन विद्यालय से घर आना आवश्यक होता है इन सब परिस्थितियों का हवाला देते हुए सजना पाल ने उपायुक्त से उनके पति का स्थानांतरण घर के निकट विद्यालय में करने हेतु अनुरोध किया.इस पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र अग्रसारित करते हुए उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

इसी तरह लेस्लीगंज के कुन्दरी से आये प्रभात रंजन ने वित्तीय वर्ष 16,17,18 में मनरेगा से डोभा निर्माण में अनियमितता बरते जाने को लेकर शिकायत की.

इसी तरह चैनपुर के नरसिंहपुर पथरा से आये नयन कुमार रवि ने उपायुक्त को बताया कि वह हरिजन जाति से आते हैं एवं शिक्षित बेरोजगार युवक हैं. उन्होंने उपायुक्त को बताया कि उनका उद्योग विभाग डालटेनगंज के द्वारा रेडीमेड वस्त्र बनाने हेतु आवेदन पास किया गया है और बैंक ऑफ इंडिया महिंद्रा आर्केड में भेजा गया लेकिन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मुझे ऋण नहीं दिया गया उन्होंने डीसी को बताया कि उनका आवेदन पुनः सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भेजा गया लेकिन वहां से भी लौटा दिया गया अतः उन्होंने उपायुक्त से ऋण दिलाने हेतु अनुरोध किया इस पर उपायुक्त ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.

इसी क्रम में पाटन के हिसरा से आये चन्दा पांडेय ने उपायुक्त को बताया कि उनके ससुर के नाम से 2017 में मुर्गी शेड आवंटित किया गया था लेकिन मुर्गी शेड का निर्माण नहीं होने के बावजूद भी मुखिया एवं उप मुखिया द्वारा गलत तरीके से रुपए की निकासी कर ली गयी.इस पर चंदा पांडे ने उपायुक्त से अपने स्तर से योजना की जांच कर राशि के गबन करने वालों को सजा दिलवाने हेतु अनुरोध किया.

इसी तरह बुटनडूबा आजीविका महिला मछली उत्पादक समूह के तरफ से आयी रूबी देवी ने डीसी को बताया कि चैनपुर प्रखंड के ग्राम कुई में बुटनडूबा जलाशय है जिसकी बंदोबस्ती 31 मार्च 2031 तक के लिए पीजी ग्रुप बुटनडूबा महिला मछली उत्पादक समूह को किया गया है.उन्होंने उपायुक्त को अवगत कराया कि डैम का गेट खराब रहने एवं गेटमैन की लापरवाही के कारण बरसात में जमा पानी बेवजह बह जाता है जिससे मछली पालन में हम लोगों को काफी नुकसान होता है साथ ही 10 गांव के किसानों को रबी फसल हेतु पानी नहीं मिल पाता है.अतः उन्होंने उपायुक्त से बुटनडूबा डैम का फाटक बनवाने हेतु अनुरोध किया ताकि समूह में 50 महिलाओं के परिवार का जीविकापार्जन में सहूलियत हो साथ ही किसानों को पानी मिल सके.

उपरोक्त के अलावे आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन से जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

21 मार्च को छत्तरपुर अनुमण्डल में मनेगा चावल वितरण दिवस

Next Post

नारी है हम नया भारत बनायेंगे, मतदान कर देश को आगे बढ़ायेंगे-मंजूनाथ भजंत्री

Next Post
कालीन उद्योग से जोड़कर महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाया जायेगाः-उपायुक्त

नारी है हम नया भारत बनायेंगे, मतदान कर देश को आगे बढ़ायेंगे-मंजूनाथ भजंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d