विकास कुमार राम,
गोड्डा: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सुन्दर पहाड़ी प्रखंड के ग्रामीणो के समस्याओ के समाधान हेतू प्रखंड परिषर मे सरकार के कार्यक्रम के तहत जनता दरवार का आयोजन बुधवार को किया गया. जिसमें मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त सुनील कुमार , सहायक समाहर्ता रितु राज चोधरी, डी पी आर ओ जे सी केरकटटा, प्रमुख गीता मोहली, सांसद प्रतिनिधि सुबल मंडल, विधायक प्रतिनिधि बिनोद मुर्मू ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. जिसमे स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल व स्व्छ्ता विभाग, नियोजनल , आपूर्ति, कौशल विकास, जे एस एल पी एस, कल्यान , बिजली एवं अन्य जिला स्तरीय स्टॉल लगाये गये थे.
इस कार्यक्रम प्रखंड क्षेत्र से हजारो की संख्या मे अपनी समस्या को लेकर विभिन्न स्तोलो मे आवेदन दिया. मौके प्र उप विकास आयुक्त कुमार ने कहा जितनी भी आवेदन मिले है सारे आवेदन को एक सप्ताह के अन्दर सुनवाई की जायेगी तथा शेष आवेदनो पर विचार कर आवश्यक कदम उठाई जायेगी. उन्होने जनता दरवार मे प्राप्त शिकायतो की निस्पदन से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक सोमवार ओर गुरुवार जिले के सभी पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की जाती है. साथ ही पंचायत स्तरीय जनता दरवार शनिवार को होती है उसका भी समीक्षा जिला मे होती है.
इस जनतादरवार मे कुल 25 स्तॉलो मे पेंसन से सम्बंधित 52, सड़क निर्माण हेतू 8, विरसा वास हेतू 18 समेत जाती प्रमाण पत्र एवं निवासी, रोजगार निबंधन हेतू 115 , आपूर्ति, अगन्बडी ,पशुपालन समेत अन्य विभागीय आवेदन निस्पादन हेतू सम्बंधित विभाग को दिया गया.

