BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पिपरा में लगाया गया जनता दरबार, विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन प्राप्त

by bnnbharat.com
February 29, 2020
in Uncategorized
पिपरा में लगाया गया जनता दरबार, विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन प्राप्त

पिपरा में लगाया गया जनता दरबार, विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन प्राप्त

Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा: शनिवार को ग्राम पंचायत पिपरा के पंचायत भवन में सरकार का महत्वाकांक्षी योजना सरकार आपके द्वार के तहत पंचायत के मुखिया भानु महतो की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाकर जन समस्या का निराकरण किया गया. जनता दरबार में सभी सरकारी विभागों के स्टाल लगे हुए थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद और अंचलाधिकारी राजू कमल के द्वारा लगातार सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया जा रहा था.

जनता दरबार में तमाम किस्म के पेंशन के लिए 60 आवेदन तथा श्रम प्रवर्तन में निबंधन हेतु 11 आवेदन दिए गए. आवास के लिए 60 आवेदन दिए गए तो शौचालय निर्माण हेतु 14 आवेदन दिए गए. पेयजल स्वच्छता विभाग के स्टॉल पर खराब पड़े चापाकल के मरम्मत हेतु आवेदन दिए गए.

स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅल से कुल 123 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच हुई और उन्हें दवा दी गई. जाति निवासी प्रमाण प्रमाण पत्र बनाने के लिए 2 आवेदन दिए गए. वहीं स्कूलों में हैंड वॉश यूनिट के लिए 4 तथा शोख्ता बनवाने के लिए 2 आवेदन दिए गए. 5 आवेदन विद्यालय में बिजली बहाल करने हेतु दिए गए.

सुकन्या योजना के लिए 4 आवेदन तथा मातृ वंदना योजना के लिए 2 आवेदन दिए गए. राशन कार्ड के लिए महज 5 आवेदन प्राप्त हुए. पशुपालन विभाग द्वारा 40 पशुपालकों को दवा दी गई.

मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जेपी मुर्मू, डॉ रोहित रंजन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशुतोष अंबष्ट, पंचायती राज पदाधिकारी नारायण झा, महिला प्रसार पदाधिकारी माला घोष, राजस्व उपनिरीक्षक राधा रमण झा, पंचायत सचिव राजकुमार दास, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक रंभा कुमारी, योगेंद्र मंडल, श्रम विभाग के जयप्रकाश यादव, श्रवण साह शिक्षा विभाग से सीआरपी राजेश कुमार मिश्रा, बीआरपी कल्पना कनक तथा सेविका चंदा कुमारी और पूनम देवी एवं पोषण सखी ममता कुमारी आदि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुएं से युवती का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Next Post

किसानों को दी गई KCC ऋण की जानकारी

Next Post
किसानों को दी गई KCC ऋण की जानकारी

किसानों को दी गई KCC ऋण की जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d