BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार आपके द्वार के तहत कुराबा में जनता दरबार

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in Uncategorized
सरकार आपके द्वार के तहत कुराबा में जनता दरबार

सरकार आपके द्वार के तहत कुराबा में जनता दरबार

Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा: शनिवार को तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सरकार आपके द्वार के तहत घाट कुराबा ग्राम पंचायत की मुखिया मुनकी देवी की अगुवाई में पंचायत मुख्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा उनसे संबंधित आवेदनों को जमा लिया गया. तथा कई समस्याओं का मौके पर निष्पादन भी किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद के द्वारा कार्यक्रम का लगातार मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाता रहा. जनता दरबार में जन समस्याओं से संबंधित तमाम सरकारी विभागों के स्टाल लगे हुए थे. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा के द्वारा लगाए गए स्टॉल का नेतृत्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर माधव झा एवं डॉ. जे.पी मुर्मू कर रहे थे. लगाए गए स्टाल के माध्यम से कुल 85 रोगियों का जांचोपरांत दवा दिया गया.

मौके पर स्वास्थ विभाग के कई कर्मी मौजूद थे. पशुपालन विभाग के स्टॉल से 60 पशुपालकों के बीच दवा का वितरण किया गया. जनता दरबार में वृद्धा पेंशन हेतु 85 आवेदन, राशन कार्ड हेतु 40 आवेदन, शौचालय निर्माण हेतु 10 आवेदन, श्रम नियोजन विभाग में निबंधन हेतु 40 आवेदन तथा प्रधानमंत्री आवास हेतु 95 आवेदन एवं सुकन्या योजना के 01 और मातृत्व वंदना योजना के 10 तथा स्वामी विवेकानंद योजना के 03 आवेदन को जमा लिया गया.

मौके पर अंचल निरीक्षक चंदेश्वरी मेहरा, राजस्व उपनिरीक्षक मुचकुंद चौधरी, पंचायती राज पदाधिकारी नारायण झा, प्रधानमंत्री आवास के पंकज कुमार, महेश कुमार एवं एसबीएम मुकेश कुमार सहित तमाम प्रखंड एवं अंचल कर्मी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SNHT में झारखंड महिला हॉकी टीम ने छत्तीसगढ़ को 7-1 गोल से हराया

Next Post

सहारा इंडिया का मनाया गया 43वां स्थापना दिवस 

Next Post
सहारा इंडिया का मनाया गया 43वां स्थापना दिवस 

सहारा इंडिया का मनाया गया 43वां स्थापना दिवस 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d