BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन

by bnnbharat.com
November 6, 2020
in समाचार
उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

जनता दरबार में कुल 30 से अधिक लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याओं को लेकर किया फरियाद

Ranchi:- उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शशि रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया. जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 30 से अधिक ग्रामीणों की समस्या सुनकर उसका निराकरण करने का निर्देश उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया है.जनता दरबार में ग्रामीणों ने डीसी को अपनी-अपनी समस्याओं को अवगत कराते हुए उसका समाधान करने की गुहार लगायी. जनता दरबार के दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए सभी लोगों के हाथों को सैनिटाइज करने के अलावा सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया.

जनता दरबार में चैनपुर उत्तरी के   जिला परिषद सदस्य विकास कुमार चौरसिया ने उपायुक्त को बताया कि चैनपुर प्रखंड के नरसिंहपुर पथरा,मझिगांवा,कोशियारा,बांसडीह, एवं 35 ग्राम के लोग नरसिंहपुर पथरा,बाजार करने आते हैं जिनका मुख्य पेशा  पशुपालन है. उन्होंने उपायुक्त को बताया कि दूध का उत्पादन अधिक होने के कारण पशुपालकों को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है. अतः उन्होंने उपायुक्त से दूध उत्पादन की उपलब्धता को देखते हुए नरसिंहपुर पथरा में दूध संग्रह केंद्र खोलने का आग्रह किया.

इसी तरह हैदरनगर के इमामनगर बरेवा से आये विनोद मेहता ने इमामनगर बरेवा पंचायत के जनसेवक सह पंचायत सचिव पर रिश्वत न देने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना से उनका नाम लाभुकों की सूची से हटाने एवं अयोग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास देने के संबंध में आवेदन दिया.इसी क्रम में हरिहरगंज के दिलीप कुमार ने हरिहरगंज पूर्वी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका का चयन फर्जी तरीके से किए जाने को लेकर शिकायत की.

आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, अंबेडकर आवास योजना,जमीन अधिग्रहण मुआवजा,मानदेय का स्थानांतरण,पेंशन व राशन कार्ड से संबंधित आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए पंद्रह दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सदर थाना क्षेत्र में दुकानों की जांच,4 दुकानों को नोटिस देकर किया गया सील

Next Post

सबकी सहभागिता से ही कुपोषण मुक्त होगा पलामूः उपायुक्त

Next Post
जनता दरबार में कुल 70 से अधिक लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याओं को लेकर किया फरियाद

सबकी सहभागिता से ही कुपोषण मुक्त होगा पलामूः उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d