BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त के कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन

by bnnbharat.com
September 22, 2020
in समाचार
उपायुक्त के कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

पेंशन,दाखिल खारिज, आवास सहित कुल 50 से अधिक मामलों का हुआ निष्पादन

मेदिनीनगर: उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं  को उपायुक्त के समक्ष रखा. इससे पूर्व  कोरोना महामारी को देखते हुए सभी फरियादियों के हाथों को सैनिटाइज किया गया. उपायुक्त ने कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा किया वहीं अन्य मामलों को संबंधित विभाग को भेजते हुए तत्काल निष्पादन का निर्देश दिया.

सर्वप्रथम जनता दरबार में पाटन के ग्राम सिक्की खुर्द निवासी किरण देवी ने उपायुक्त को बताया कि वह स्वयं एवं उनके पति दोनों दिव्यांग है. किरण देवी ने कहा कि दिव्यांग होने के वजह से दैनिक कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

अतः उन्होंने उपायुक्त से स्कूटी देने का अनुरोध किया या इससे संबंधित अन्य मदद की गुहार लगाई, इसपर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एलडीएम को ऑन स्पॉट फ़ोन कर उक्त दिव्यांग महिला को बैंक से लोन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. 

जनता दरबार में पहुंचने वाले दिव्यांग फरियादियों को लेकर उपायुक्त ने संजीदगी दिखाते हुए उनके बैठने का इंतज़ाम नीचे ही करने का निर्देश दिया है, ताकि उनको सीढ़ी चढ़कर बेवजह परेशान ना होना पड़े. उन्होंने कहा कि वे स्वयं नीचे जाकर दिव्यांगजनों से मुलाकात करेंगे.

दाखिल खारिज, पेंशन सहित कुल 50 से अधिक मामलों का हुआ निपटारा 

जनता दरबार मे सुदना से आयी लीलावती देवी ने अपने ही रिश्तेदारों पर अपने हिस्से का जमीन बेचने को लेकर शिकायत करते हुए जमीन का निबंधन रोकने हेतु अनुरोध किया. इसी क्रम में पांकी के पिपराटांड़ से आये रिटायर्ड हाई स्कूल शिक्षक वीरेंद्र नाथ सिंह ने अपने ही भतीजे पर अपने  हिस्से का जमीन बेचने व बेदखल करने से संबंधित आवेदन दिया.

इसी क्रम में चैनपुर निवासी अशरफ हवारी ने अपने ग्राम के जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी करने से संबंधित आवेदन दिया. वहीं लल्लहे सिंदुरिया के पारा शिक्षक उमाशंकर तिवारी ने पारा शिक्षक युक्तिकरण के बाद नए सिरे से सुधार कर पदस्थापन करने से संबंधित आवेदन दिया. इसी तरह अजय कुमार बैठा व अब्दुल मुश्तफा ने दैनिक  मजदूरी पर चालक के रूप में कार्य करने से संबंधित आवेदन दिया.

 जनता दरबार में पेंशन से जुड़े 4 मामले आए 

आज के जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से पेंशन से जुड़े कुल 4 मामले आए, जिसमें वृद्धा पेंशन एवं विकलांग पेंशन शामिल थे. सभी आवेदनों को सामाजिक सुरक्षा विभाग भेज दिया गया एवं उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. 

उंटारी रोड के ग्राम भीटियारा से पहुंची 15 से अधिक महिलाओं ने अपने राशन डीलर प्रयाग पांडेय पर राशन ना देने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त से गुहार लगाई.इस दौरान उनके साथ गांव की मुखिया व उप प्रमुख भी उपस्थित थे.

आज के जनता दरबार में मुख्यतः लोग इंदिरा आवास, राशन कार्ड,पेंशन संबंधित मामले,दाखिल खारिज संबंधित समस्या को लेकर आए थे. मौके पर मौजूद डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने के लिए भेज दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुस्कुराते हुए अपने पथ पर बेहतर कार्य करते हुए औरों के लिए बनें प्रेरणास्त्रोत: उपायुक्त

Next Post

बाहुबली अतीक अहमद के निजी आवास पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Next Post
बाहुबली अतीक अहमद के निजी आवास पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बाहुबली अतीक अहमद के निजी आवास पर चला प्रशासन का बुलडोजर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d