BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंचायत भवन में हुआ जनता दरबार का आयोजन, मुखिया रहें अनुपस्थित

by bnnbharat.com
February 15, 2020
in Uncategorized
पंचायत भवन में हुआ जनता दरबार का आयोजन, मुखिया रहें अनुपस्थित

पंचायत भवन में हुआ जनता दरबार का आयोजन, मुखिया रहें अनुपस्थित

Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा: प्रखंड क्षेत्र के डेरमा पंचायत अंतर्गत डेरमा गांव के पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मौके पर सभी विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्टॉल लगाकर आम लोगों के जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिया गया.

वहीं मौजुद बसंतराय प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर कुमार ने बताया कि प्रखंड के चौदह पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तथा अंतिम पायदान तक के व्यक्तियों को लाभ दिलाने के लिए सभी पंचायतों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक किया जा रहा है ताकि पंचायत स्तर के लोगों को प्रखंड तथा जिला स्तर के अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निवारण उनके द्वार पर ही कराया जा सके.

इसी बीच शनिवार को डेरमा पंचायत में आयोजित हो रहे पंचायत स्तरीय जनता दरबार में पंचायत की मुखिया नीलम देवी ही उपस्थित नहीं दिखी, जिसके कारण जनता दरबार में आए कई लाभुक मुखिया के हस्ताक्षर के कारण आज के इस आयोजन का लाभ नहीं ले पाए. मालूम हो कि पंचायती चुनाव होने के बाद से ही इस पंचायत की मुखिया विभिन्न कारणों से सुर्खियों में रही और हरेक जनता के विश्वास को ताख पर रखते हुए अब तक कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया. ऐसे में पंचायत के लोग विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गए हैं. वहीं जब इस बात को लेकर वहां मौजूद बसंतराय प्रखंड विकास पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस पंचायत की मुखिया के कार्यपणाली को लेकर जिला के आला अधिकारियों को सूचित कराया गया है. ऐसे में आज के जनता दरबार में मुखिया का उपस्थित ना होना जनता दरबार के उल्लंघन करना है.

मालूम हो कि इसी कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों को प्रधानमंत्री आवास योजना, वेदव्यास आवास योजना, भीमराव अंबेडकर आवास योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, वृद्धा पेंशन योजना, स्वास्थ्य योजना आदि जैसे कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदन लिया है.

मौके पर आमजनों को संबोधित करते हुए बसंतराय प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर कुमार ने कहा कि “सरकार आपके द्वार” के आयोजन में आये आवेदनकर्ताओं सहित जरूरतमंद लोगों के बीच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Next Post

शोएब मलिक ने कहा, टी-20 विश्व कप में संन्यास पर फैसला लूंगा

Next Post
शोएब मलिक ने कहा, टी-20 विश्व कप में संन्यास पर फैसला लूंगा

शोएब मलिक ने कहा, टी-20 विश्व कप में संन्यास पर फैसला लूंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d