जितनारायण शर्मा,
गोड्डा: उपायुक्त महोदया किरण पासी के निर्देशानुसार नजारत उपसमाहर्ता मनोज कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के दूरदराज के गांव से 10 लोगों ने आकर समस्याओं को लेकर आवेदन समर्पित किया. महोदय द्वारा सभी की शिकायतों को बारी बारी से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया. ज्ञात हो कि उपायुक्त महोदया अथवा अन्य वरीय पदाधिकारी के द्वारा प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और गुरुवार को समय 12:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. जिसमें जिले के विभिन्न भागों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं. जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास, संबंधित बकाया राशि भुगतान हेतु सहायता राशि के संबंध में, सामाजिक सहायता के अंतर्गत परिवारिक लाभ न मिलने के संबंध में , रोजगार भूमि विवाद , प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन, राशनकार्ड, जमीन संबंधी विवाद, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उन्होंने संबंधित विभाग को कार्यवाही करने का निदेशित किया गया. जिले के सुदूर क्षेत्रों से आए ग्रामीणों मे से मनोज कुमार घोषाल, कमालुद्दीन अंसारी, शंभू ज्योति, इस्लाम अंसारी वं अन्य उपस्थित थे.

