BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत जिले के सभी प्रखंडों में लगेगा जनता दरबार

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in समाचार
‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत जिले के सभी प्रखंडों में लगेगा जनता दरबार

'सरकार आपके द्वार कार्यक्रम' के तहत जिले के सभी प्रखंडों में लगेगा जनता दरबार

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बुधवार को उपायुक्त के माध्यम से लगाये जाने वाले जनता दरबार कार्यक्रम के तहत प्रत्येक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनता दरबार का आयोजन किया गया है.

इस संबंध में उपायुक्त डाॅ. भुवनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य व्यक्तियों तक सुगमता से उपलब्ध कराने हेेतु सरकार अपके द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. जिसके तहत 29 जनवरी बुधवार को बरही प्रखंड के खोड़ाहार, बड़कागांव के पोटंगा, बरकट्ठा के बेड़ोकला, विष्णुगढ़ के नरकी, चलकुशा के चलकुशा, चुरचू के आंगो, चैपारण के रामपुर, डाडी के कनकी, दारू के कविलासी, ईचाक के पुराना ईचाक, कटकमदाग के अडरा, कटकमसांडी के डाटोखुर्द, केरेडरी के बुण्डू, पदमा के, सरैया, सदर के पौंता, टाटीझरिया के भराजो में जनता दरबार का कार्यक्रम निर्धारित है.

सरकार के निर्देश के आलोक में जनता दरबार में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहित कई मामलों का निष्पादन किया जाएगा. जिसमें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं/सहायिकाओं, पारा शिक्षकों, मदरसा शिक्षकों, सांस्कृत विद्यज्ञलय के शिक्षकों के लंबित भुगतान, विभिन्न योजनाओं में ग्राम स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों के लंबित दावों के विरूद्ध भुगतान, विभिन्न विभागों में कार्यरत पंचायत/प्रखंड स्तरीय कम्रियों/अनुबंध कर्मियों का देय भुगतान, विभिन्न स्तरों पर कार्यान्वित की जाने योजना/कार्यक्रमों के संदर्भ में शिकायतों की प्राप्ति एवं उसका निष्पादन सहित अन्य मामलों का निष्पादन इस शिविर के माध्यम से किया जाएगा.

इस संदर्भ में उपायुक्त ने जनता दरबार को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रखंडों को वरीय पदाधिकारियों उपस्थित रहने के आलावे कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार, आपसी समन्वय, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों की सहभागिता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं.

उन्होंने आयोजित होने वाले जनता दरबार शिविर में सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, ग्राम आवास योजना, आपूर्ति विभाग, बैंकिंग सेवा, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, पथ निर्माण विभाग, सहित विभिन्न विभागों के सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के स्टाॅल लगाकर प्रदर्शन एवं आवेदन प्राप्ति सहित उसके निष्पादन के निर्देश दिये हैं.

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. वहीं उन्होंने वरीय पदाधिकारियों को राशन कार्ड के भौतिक सत्यापन एवं अपात्र राशनकार्ड को निरस्त करने के लिए अनुशंसा करने के निर्देश दिया है. साथ ही स्थानीय प्रशासन को आयोजित होने वाले जनता दरबार शिविर में दाल भात योजना के तहत भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

विदित हो कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान जनता दरबार का आयोजन सभी सोलह प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में दिनांक 29 जनवरी, 05 फरवरी, 12 फरवरी, 19 फरवरी, 26 फरवरी, 04 मार्च, 11 मार्च, 18 मार्च एवं 25 मार्च, 2020 को आयोजत होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आज से हजारीबाग में कटेंगे चालान

Next Post

CAA और NRC को लेकर कोई भी अप्रिय घटना न घटे, लोगों के साथ बैठकर करें बातचीत: उपायुक्त

Next Post
CAA और NRC को लेकर कोई भी अप्रिय घटना न घटे, लोगों के साथ बैठकर करें बातचीत: उपायुक्त

CAA और NRC को लेकर कोई भी अप्रिय घटना न घटे, लोगों के साथ बैठकर करें बातचीत: उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d