गोड्डा: शनिवार को सीओ सह प्रभारी बीडीओ राजू कमल के नेतृत्व में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कोरका घाट के पंचायत भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में प्रखंड के तमाम विभागों के स्टाल लगाए गए थे. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए गए स्टॉल से 105 रोगियों को विभिन्न दवा दी गई. 46 जाति निवासी प्रमाण पत्र के समस्याओं का निष्पादन मौके ही पर कर दिया गया.
पशुपालन विभाग के स्टॉल द्वारा 60 पशुपालकों के बीच दवा का वितरण किया गया. वृद्धावस्था पेंशन का 22 तथा सुखाड़ राहत का 13 फार्म जमा लिया गया. शौचालय से संबंधित चार समस्या आयी जिसका निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया. सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत पंचायत के सिमरिया कन्हाई पकड़िया अहमद खानी लटन पकड़िया हेतु 10 योजनाओं का चयन किया गया.
आयोजित जनता दरबार में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गायत्री देवी महिला प्रसार पदाधिकारी माला घोष ग्रामपंचायत पर्यवेक्षक नारायण झा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित रंजन, डॉ. वीरेंद्र कुमार सहायक नगेंद्र शर्मा, रितेश कुमार, मधु कुमारी, शबनम कुमारी, निहारिका देवी, आकाश कुमार, मुकेश कुमार आदि कई लोग शामिल थे.

