रांची: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज रांची के गांधीनगर स्थित सीसीएल अस्पताल में जनऔषधि के लाभार्थियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद थे.
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना यानि पीएम-बीजेपी, इसी की एक अहम कड़ी है. ये देश के हर व्यक्ति तक सस्ता और उत्तम इलाज पहुंचाने का संकल्प है.
इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि पूरे देशभर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित हो रहे है, यह अभियान और अधिक कैसे सफल हो, इसके लिए जिन लोगों ने लाभ लिया है, उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया जाना चाहिए.
उन्होंने बताया कि जन औषधि दिवस को लेकर पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है.
अर्जुन मुंडा ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों को सावधानियां बरतने की जरूरत है और बचाव के लिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है.

