BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट का दूषित पानी समुद्र में छोड़ेगा जापान, चीन-दक्षिण कोरिया ने सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट का दूषित पानी समुद्र में छोड़ेगा जापान, चीन-दक्षिण कोरिया ने सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी
Share on FacebookShare on Twitter

जापान : जापान फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा स्टेशन के एक मिलियन टन से अधिक दूषित पानी को समुद्र में छोड़ेगा. सरकार के इस निर्णय की पड़ोसी मुल्क दक्षिण कोरिया, चीन समेत पर्यावरण समूहों ने आलोचना की है. माना जा रहा है कि जापान के समुद्र में दूषित पानी छोड़ने से मछली पकड़ने वाले उद्योग को खासा नुकसान हो सकता है, क्योंकि इससे मछलियों के मारे जाने का खतरा है.

फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा स्टेशन से दूषित पानी को छोड़ने की शुरुआत करीब दो सालों में शुरू होगी. सरकार ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को पूरा होने में दशकों लग सकते हैं. प्लांट का संचालन करने वाला टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर इस पूरी प्रक्रिया का देखरेख करेगा. सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि रेगुलेटरी स्टेंडर्ड का साथ सख्ती से अनुपालन करते हुए हमने दूषित पानी को समुद्र में बहाने का विकल्प चुना है. इस निर्णय को जापान सरकार के प्रमुख मंत्रियों ने लिया है.

पानी को फिर से फिल्टर करने की जरूरत

परमाणु स्टेशन पर मौजूद पानी 500 ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल्स के बराबर है. इस पानी को साफ किया गया है, लेकिन इसमें से खतरनाक आइसोटोप्स को हटाने के लिए एक बार और फिल्टर करने की जरूरत है. समुद्र में पानी को छोड़ने से पहले अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए इसे और पतला किया जाएगा, ताकि इसमें से खतरनाक चीजें निकाली जा सकें. गौरतलब है कि फुकुशिमा प्लांट में हुए इस परमाणु हादसे का बाद आस-पास के इलाके में रहने वाले हजारों लोगों को इसे छोड़कर जाना पड़ा था.

जापान के निर्णय की हो रही है चौतरफा आलोचना

चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में जापान के पानी को समुद्र में छोड़ने के कदम को बेहद गैर जिम्मेदाराना बताया है. चीन ने कहा कि ऐसा होने पर बीजिंग के पास कड़े कदम उठाने के अलावा कोई और कदम नहीं होगा. दक्षिण कोरिया की सरकार ने कहा कि यह योजना पूरी तरह अस्वीकार्य है और वह जापान के साथ औपचारिक शिकायत करेगी. सियोल में जापान के दूतावास के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया और इस कदम को परमाणु आतंक करार दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंचायत चुनाव 2021: नामांकन प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन भी जमा होंगे दस्तावेज

Next Post

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार हुए कोरोना पॉजिटिव

Next Post
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार हुए कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार हुए कोरोना पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d