BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जापानी PM 16 अप्रैल को बाइडेन से करेंगे मुलाक़ात

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
जापानी PM 16 अप्रैल को बाइडेन से करेंगे मुलाक़ात
Share on FacebookShare on Twitter

जापान-अमेरिका  : जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से वार्ता करने के लिए 16 अप्रैल को वाशिंगटन की यात्रा पर जाएंगे. सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उनकी यात्रा की पूर्व में भी घोषणा की गई थी, लेकिन तारीख की जानकारी नहीं दी गई थी. मुख्य कैबिनेट सचिव कट्सुनोबु काटो ने संवाददाताओं से कहा कि सुगा पहले ऐसे विदेशी नेता होंगे जो जनवरी में पद ग्रहण करने के बाद बाइडेन से मिलेंगे. उन्होंने कहा, ”यह अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि अमेरिका जापान के लिए महत्व रखता है.”

उन्होंने कहा, ”यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि हम जापान-अमेरिका गठबंधन की ताकत और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाना चाहते हैं.” जापान, अमेरिका के नये प्रशासन के साथ करीबी संबंध बनाने को उत्सुक है और वह अप्रैल में सुगा की अमेरिकी यात्रा की उम्मीद कर रहा था. काटो ने कहा, ”सुगा की यात्रा के लिए 16 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है, क्योंकि हमारा उद्देश्य प्रधानमंत्री की अमेरिकी यात्रा की सफलता और इसके लिए तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव उपाय करना है.”

उन्होंने कहा, ”हम जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच समन्वय और सहयोग को और मजबूत करेंगे.” कोविड-19 महामारी के कारण जापानी प्रतिनिधिमंडल में सदस्यों की अधिकतम संख्या 80 से 90 लोगों की रखी जायेगी और यात्रा से पहले सभी सदस्यों का टीकाकरण किया जायेगा. सुगा ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक 16 मार्च को ली थी और अगले कुछ दिनों में उनके दूसरी खुराक लेने की उम्मीद है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उइगर मुस्लिमों पर रिपोर्टिंग करने वाले BBC के पत्रकार ने धमकियों से तंग आकर छोड़ा चीन

Next Post

महिला सैनिकों को अब नहीं पहनना पड़ेगा पुरुषों के अंडरवियर, सरकार ने बदली व्यवस्था

Next Post
महिला सैनिकों को अब नहीं पहनना पड़ेगा पुरुषों के अंडरवियर, सरकार ने बदली व्यवस्था

महिला सैनिकों को अब नहीं पहनना पड़ेगा पुरुषों के अंडरवियर, सरकार ने बदली व्यवस्था

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d