नई दिल्ली:- भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने सोमवार को स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) से शादी कर ली है. दोनों ने सिख रीति रिवाज से करीबी दोस्त और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. पिछले कुछ समय से दोनों की शादी की चर्चा चल रही थी. बुमराह ने शादी के लिए ही बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं है. दोनों ने अपने अफेयर को काफी समय तक छुपा कर रखा और कभी मीडिया के सामने एक-साथ नहीं आए. इसी वजह से फैंस इस खबर से हैरान थे.

जसप्रीत बुमराह ने ट्वीट कर शादी की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘प्रेम, अगर यह आपको काबिल समझता है तो आपको आगे ले जाता है.

