BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नियमित मॉनिटरिंग एवं विभिन्न विभागों के पारस्परिक संचार से योजनाओं के कार्यान्वयन में होगी सहूलियत -जटाशंकर चौधरी

by bnnbharat.com
March 18, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर:- प्रमंडल स्तरीय वरीय एवं अनुभवी पदाधिकारियों के समन्वय से पलामू प्रमंडल की सूरत बदल सकती है.

योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं विभिन्न विभागों के पारस्परिक संचार से योजनाओं के कार्यान्वयन में  सहूलियत होगी. सभी विभागों के पदाधिकारी एक साथ चाय पर मिलजुलकर बैठें, ताकि विकास कार्य में तेजी आए. विकास के लिए विभागों का अंतरसमन्वयन निहायत जरूरी है. यह बातें आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कहीं. वे आज आयुक्त कार्यालय में प्रमंडल स्तरीय विभिन्न विभागों के विकास कार्यों एवं कार्य प्रगति की समीक्षा कर रहे थे. 

पलामू प्रमंडल में पड़नी वाली भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा संपूर्ण पलामू प्रमंडल के विघालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों, पंचायत भवन, थाना, ब्लॉक, तहसील कचहरी एवं अन्य सरकारी भवनों में खराब पड़े चापाकलों को शीघ्र दुरूस्त करें. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बंद पड़े सरकारी चापाकलों, छोटे जल सयंत्रों की भी शीघ्र मरम्ति करें, ताकि आमजनों को पेयजल की किल्लत की सामना नहीं करें. पेयजल के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाते हुए उसकी नंबर जारी कर 24 घंटे पेयजल की समस्याओं की निदान की पुख्ता प्रणाली विकसित करें.

उन्होंने गूगल शीट तैयार’ कर चापाकलों की मरम्मति की एमआईएस रखने और उसका ऑनलाइन भी पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया. वहीं जरूरत के हिसाब से चापाकलों के पाईप बदलने का भी निदेश दिया. वहीं 31 मार्च तक प्रमंडल क्षेत्र के सोलर योजनाओं को पूर्ण करने, शहरी एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजना के कार्यों में गति लाकर शीघ्र शुरू करने की बातें कही. साथ ही वैसे स्थानों को चिन्हित करने का निदेश दिया, जिन क्षेत्रों में गर्मी में चापाकल सूख जाते हैं. 

पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के सभी गांवों में शत प्रतिशत घरों को बिजली कनेक्शन एवं पर्याप्त समय तक बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहूलियत होगी. वहीं किसानों को कृषि यंत्र चलाने में सुविधा होगा, जिसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. लोग उजाले के बीच रहेंगे तो उनकी दिनचर्या भी सही हो सकेगी.

आयुक्त ने पलामू प्रमंडल के तीनों जिले में मिल रही बिजली की सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी लेते हुए और प्रमंडल क्षेत्र के शेष बचे गांवों को बिजली कनेक्शन देकर आच्छादित करने का निदेश दिया. 

आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य को प्रमंडल क्षेत्र में मास्क की गहण चेकिंग अभियान चलाने, कोरोना वायरस के जांच बढ़ाने एवं वैक्सीनेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया. वहीं आमजनों से भी घरों से निकलते समय मास्क या फेश कवर जरूर लगाने  और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील की. उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियुक्ति/प्रतिनियुक्ति कर वहां चिकित्सकों को बैठाना सुनिश्चित कराने का निदेश दिया. उन्होंने चिकित्सकों की रोस्टर एवं शेड्यूल बनाने का निदेश दिया, ताकि चिकित्सा व्यवस्था का लाभ आसानी से आमजनों को मिल सके. 

उन्होंने कृषि एवं सिचाई विभाग की समीक्षा में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक सह निदेशक समेति को प्रमंडल क्षेत्र में आत्मा सिस्टम को दुरुस्त करते हुए रसदार फलों की खेती के लिए किसानों का चयन करने की बातें कहीं. उन्होंने कहा कि पलामू में नर्सरी लगाकर रसदार फल संतरा एवं मौसमी का पौधा तैयार किया जा रहा है. चयनित किसानों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि किसान आसानी से रसदार फलों की खेती कर सकें.उन्होंने प्रमंडल क्षेत्र में बेल एवं आंवला की खेती भी कलस्टर स्तर पर करने की बातें कही. सिचाई विभाग के अभियंता ने बताया   कि पूरे पलामू प्रमंडल में 33 सिचाई परियोजनाएं अवस्थित है, इनमें से 25 सिचाई योजनाओं के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है. वहीं शेष आठ परियोजनाओं का डीपीआर तैयार किया जा रहा है. सोन-कनहर पाईपलाईन परियोजना के जीर्णोद्धार कार्य करीब करीब पूरा होने की स्थिति में है, जिससे 22 हजार हेक्टेयर  कृषि योग्य भूमि में सिचाई की सुविधा बहाल होगी. साथ ही 24 हजार लोगों को पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध होगी. अमानत, बटाने एवं उतरी कोयल सिचाई परियोजना के भू-अर्जन कार्य में तेजी लाने के लिए आयुक्त के स्तर से पहल की जायेगी. साथ ही वन भूमि के मामलों में क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक पलामू को अवगत कराते हुए उन्होंने किसानों के हित में शीघ्र निष्पादन को जरूरी बताया.  उन्होंने कहा कि कृषि कार्य में बढ़ावा देने के लिए सिचाई एवं कृषि क्षेत्र में इनोवेटिव कार्य करना चाहिए. 

आयुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षा में प्रमंडल क्षेत्र के चिन्हित विद्यालयों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाने की दिशा में गति के साथ कार्य करने का निदेश क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को दी है. साथ ही स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता दिलाने एवं प्रमंडल क्षेत्र के जिलावार पांच अच्छे एवं तीन खराब स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया. उन्होंने स्कूल आफ एक्सीलेंस के लिए 20 मार्च तक शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने का निर्देश दिया. क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक द्वारा बताया गया कि प्रमंडल क्षेत्र में 78प्रतिशत शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. रजिस्ट्रेशन कार्य जारी है, अबतक 1324 शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. 

आयुक्त ने पशुपालन विभाग से संबंधित पदाधिकारी को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के कार्यो में तेजी लाने का निदेश दिया. साथ ही बकरा बदलने का अभियान चलाने एवं ब्रीड इंप्रूवमेंट पर ध्यान देने का निदेश दिया. 

आयुक्त ने प्रमंडल क्षेत्र की एनएच-75 एवं पलामू-लातेहार एवं गढ़वा की सड़कों पर बेहतर बनाने का निर्देश दिया. साथ ही पथ निर्माण एवं भवन निर्माण के कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया है. उन्होंने पांकी-मनातू मुख्य सड़क की स्टेटस देने एवं बिश्रामपुर- पांडू बेलहारा सड़क की स्थिति शीघ्र बेहतर करने का निर्देश दिया. 

आयुक्त ने माइंस विभाग का समीक्षा करते हुए कोल माइंस को ऑपरेशनल करने, अवैध उत्खनन एवं अवैध ईंट भट्ठा पर छापेमारी अभियान चलाकर संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निदेश दिया. वहीं प्रदूषण नियंत्रण विभाग पदाधिकारी को टीम बनाकर प्रदूषण जांच करने की बातें कही. 

आयुक्त ने उक्त विभागों के अलावा वाणिज्य कर विभाग, वन विभाग आदि से संबंधित कार्यो की समीक्षा की. वहीं क्षेत्र के विकास के लिए विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने की बातें कही. 

बैठक में आयुक्त   जटाशंकर चौधरी के अलावा क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक पलामू   सुमन, आयुक्त के सचिव सह उपनिदेशक कल्याण मतियस विजय टोप्पो, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक शिव नारायण साहू,  उपनिदेशक खान राजेश कुमार पांडेय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता ई0 सदानंद मंडल,  पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश रजक, भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश सिंह, जल संसाधन के मुख्य अभियंता मुकेश कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी आरएन कश्यप, विद्युत आपूर्ति मेदनीनगर अंचल के अधीक्षण अभियंता मनमोहन सिंह,  अधीक्षण अभियंता पथ संचलन दिनेश कुमार रजक, रूपांकन एवं आयोजन मेदिनीनगर के अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार, क्षेत्रीय निदेशक पलामू डॉ. बिरजु लिंडा,  प्रमंडलीय जनसंपर्क उप निदेशक आनंद सहित प्रमंडल स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संघर्षपूर्ण मुकाबले के पेनाल्टी शूटआउट में हरिणाया ने झारखंड की टीम को 4-3 से पराजित किया

Next Post

डायन प्रथा जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने की जरूरत, लोगों को करें जागरूकः उपायुक्त

Next Post
25 मामलों में मुआवजा भुगतान का निर्देश

डायन प्रथा जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने की जरूरत, लोगों को करें जागरूकः उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d