BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जावड़ेकर ने कहा- फार्म बिल से देश को वन नेशन, वन मार्केट मिलेगा

by bnnbharat.com
October 4, 2020
in समाचार
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 2.3 करोड़ टन अनाज बांटने का लक्ष्य: प्रकाश जावड़ेकर
Share on FacebookShare on Twitter

गोवा: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर गोवा में हैं. यहां मीडिया से बातचीत करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि पीएम मोदी का राष्ट्र के लिए बड़ा विचार है. जीएसटी के कारण हमें वन नेशन, वन टैक्स, फार्म बिल के साथ हमें वन नेशन, वन मार्केट मिलेगा, नेशनल टेस्टिंग से हमें वन नेशन, वन एग्जाम मिलेगा और हमने वन नेशन, वन राशन कार्ड की भी घोषणा की.

यहां किसानों को संबोधित करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि नवनिर्मित कृषि कानूनों को कृषक समुदाय से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है और पंजाब को छोड़कर देश के किसी भी हिस्से में इन्हें लेकर किसी तरह के विरोध प्रदर्शन की खबर नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में प्रदर्शन के पीछे शिरोमणि अकाली दल (शिअद),कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) जैसे दलों के अपने राजनीतिक हित हैं.

आपको राजनीतिक एजेंडे के तहत प्रदर्शन नहीं करना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि इन कानूनों को देश भर के कृषक समुदायों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का लक्ष्य सभी किसानों को न्याय देना है जिन्हें पूर्व में उनके हक से वंचित रखा गया. जावड़ेकर ने कहा कि पार्टी नेता देश भर में इस मुद्दे पर छोटी सभाएं कर रहे हैं क्योंकि महामारी के कारण बड़ी जनसभाओं की इजाजत नहीं है.

उन्होंने राकांपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार पर स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट को लागू करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया. समिति ने किसानों के हित में कई अनुशंसाएं की थीं. उन्होंने कहा कि पवार जब कृषि मंत्री थे तब मैंने राज्यसभा में स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों का मुद्दा उठाया था लेकिन वे समिति की रिपोर्ट को लागू करने में नाकाम रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत

Next Post

14 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Next Post
14 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

14 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d