जवा: सबसे बड़ा सवाल है कि जब अतरैला थाना प्रभारी के सामने खनिज अधिकारी रीवा मशीन का पंचनामा कर सुपुर्द कर देते है. इसके बावजूद मशीन मालिक किसके सह से मशीन लेकर फरार होता है, जो जांच के बाद पता चल सकता है.
मामला: प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कोनी टमस नदी में चल रहे अवैध उत्खनन के तहत कार्यवाही कर अतरैला थाना प्रभारी के सामने सुपुर्दगी दी जाती है और देर रात्रि हाइड्रा भी मंगाया जाता है कि इसे अतरैला थाने में खड़ा किया जाये, इसके बावजूद अतरैला पुलिस के सामने से मशीन चोरी होकर जवा नदी में आ कर डूब जाती है.
ये सब कैसे क्या पुलिस के सहयोग से या मशीन मालिक के दबंगई से जो भी हो सभी जाच के घेरे में है. जिसकी सूचना जैसे ही जवा थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल को हुई.
उन्होंने तत्काल आरोपी को नदी से ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताश में लग गए है, जिसका खुलासा कर जल्द ही कार्यवाही की जायेगी.
वैसे भी तराई क्षेत्र मे रेत माफियाओं का हमेशा दबदबा रहा है. जो आज भी रात्रि के अंधेरे में पुलिस के सहयोग से रात्रि 8 बजे के बाद थाने के सामने से ट्रैक्टर और हाइवा फर्राटे मारते निकलते रहते है और पूरा अमला मौन रहता है.

