BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दंगो के बीच स्थिति में समन्वय स्थापित करने के लिए जवानों ने किया फ्लैग मार्च

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in Uncategorized
दंगो के बीच स्थिति में समन्वय स्थापित करने के लिए जवानों ने किया फ्लैग मार्च

दंगो के बीच स्थिति में समन्वय स्थापित करने के लिए जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: शहर में सी/106 बटा. रैपिड एक्शन फोर्स, जमशेदपुर, झारखण्ड के जवानोंं द्वारा राकेश कुमार, उप. कमांडेंट (समवाय अधिकारी सी/106 बटा.) की अध्यक्षता में टाउन थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. दो पक्षों के बीच हुए साम्प्रदायिक दंगे को लेकर शहर में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियो के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च शहर के सभी प्रमुख इलाके से गुजरा. इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. फ्लैग मार्च में उपायुक्त आकांक्षा रंजन , प्रियदर्शी आलोक (पुलिस अधीक्षक), चन्द्रशेखर, पुलिस उपाध्यक्ष, विनोद कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 106 बटा. द्रुत कार्य बल , राकेश कुमार (उप.कमांडेंट) और अमरकांत कुमार (सहा.कमा) सी/106 बटा. द्रुत कार्य बल, समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ भारी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने पैदल मार्च किया.

फ्लैग मार्च लोहारदगा थाना से शुरू हुआ और विवादित स्थलों से होते हुए कसाई मोहल्ला , अमला टोली, मेनका सिनेमा हॉल, पॉवर गंज चौक, बरवा टोली चौक, थाना चौक, मस्जिद,अजय उधान, ईदगाह, घौसी नगर , निधि काम्प्लेक्स, ब्राहमडीहा होते हुए शहर के सभी प्रमुख मार्गो,गलियों और बाजारों से गुजरा और पुनः लोहरदगा थाना के पास समाप्त हुआ.  सी/ 106 बटा. रैपिड एक्शन फोर्स तथा अन्य बलों के टुकड़ी के द्वारा किये जा रहे लगातार फ्लैग मार्च व गस्त से शहर के सभी इलाको में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था कायम हुई है और यहां के नागरिकों में द्रुत कार्य बल और पुलिस बल के प्रति विश्वास कायम हुआ है तथा अराजक तत्वों में भय/दहशत का माहौल स्थापित हुआ है. जिसके कारण शहर में नागरिकों का जन-जीवन सामान्य हुआ है. यह सब द्रुत कार्य बल और पुलिस बल के द्वारा किये गए अथक प्रयास के फलस्वरूप ही संभव हो पाया है.

शहर में फ्लैग मार्च/गस्ती के दौरान आकांक्षा रंजन उपायुक्त, प्रियदर्शी आलोक (पुलिस अधीक्षक), विनोद कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 106 बटा. द्रुत कार्य बल, राकेश कुमार (उप.कमांडेंट) सी/106 बटा. द्रुत कार्य बल व अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा लोगों से अपील किया की शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखें, हम आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है. किसी के बहकावों में ना आये और न ही किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान दे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एनीटाइम फिटनेस जिम का उदघाटन, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध

Next Post

दिव्यांगों और बच्चों के अधिकार को लेकर कार्यशाला की तैयारी

Next Post
दिव्यांगों और बच्चों के अधिकार को लेकर कार्यशाला की तैयारी

दिव्यांगों और बच्चों के अधिकार को लेकर कार्यशाला की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d