BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जय श्रीराम के नारे पर फिर भड़कीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

by bnnbharat.com
May 31, 2019
in समाचार
जय श्रीराम के नारे पर फिर भड़कीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

जय श्रीराम के नारे पर फिर भड़कीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को उस समय अपना आपा खो बैठीं जब कुछ लोगों के एक समूह ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाये. सुश्री बनर्जी का काफिला उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा से गुजर रहा था, तभी कुछ लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाये, जिसके बाद वह एक बार फिर अपना आपा खो बैठीं.
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद अपने पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुई ‘हिंसा’ के खिलाफ एक धरने में हिस्सा लेने के लिए नैहाटी जा रही थीं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोग उस समय ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जब सुश्री बनर्जी का काफिला भाटपाड़ा क्षेत्र से गुजर रहा था. यह क्षेत्र भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह का गढ़ माना जाता है. सिंह ने चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी को पराजित किया है. क्रोधित सीएम अपने कार से बाहर आयीं और उन्होंने अपने सुरक्षा अधिकारियों से इन पुरुषों के नाम लिखने को कहा.

उन्हें यह कहते हुए सुना गया : आप अपने बारे में क्या सोचते हैं? आप अन्य राज्यों से आयेंगे, यहां रहें और हमारे साथ दुर्व्यवहार करें. मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी. तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे अपमानित करने की? आप सभी के नामों और विवरणों को लिख लिया जायेगा. मुख्यमंत्री के अपनी कार में वापस जाने के बाद उन लोगों ने फिर से ‘जय श्री राम’ के नारे लगाये, जिस वजह से उन्हें फिर से एक बार अपने वाहन से उतरना पड़ा.

इसके बाद नैहाटी में धरने में बैठे लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उनकी कार के सामने आये और उन्हें अपशब्द कहने लगे. उन्होंने पूछा : क्या यही लोकतंत्र है? इस घटना ने इस महीने की शुरुआत में पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के चन्द्रकोना के निकट हुई इसी तरह की एक घटना की याद दिला दी. लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सामने आये एक वीडियो में सुश्री बनर्जी उस समय अपना आपा खोती नजर आयी थीं, जब उनका काफिला क्षेत्र से गुजर रहा था, तो कुछ लोग ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आरएसएस से मुकाबला के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बनायी जय हिंद वाहिनी व बंग जननी वाहिनी

Next Post

मोदी मंत्रि‍मंडल की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 5 बजे, अब मंत्रालय के बंटवारे पर नजरें

Next Post
Modi cabinet meeting first cabinet meeting at 5 o'clock today, now look at sharing of ministry

मोदी मंत्रि‍मंडल की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 5 बजे, अब मंत्रालय के बंटवारे पर नजरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d