लातेहार पंकज सिन्हा,
लातेहार: लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखण्ड के बसिया ग्राम मे एक किसान परिवार प्रभु दयाल उराव की बेटी ने आज कड़ी मेहनत कर के आदिवासी समाज की कुडुक भाषा में पीजी की है और वह इसी भाषा से पीएचडी भी करेगी. साथ ही इस आदिवासी समाज के लोगो तक यह संदेश भी पहुंचाना चाहती है की इस समाज के लोगो को भी आगे बढ़ने की आवस्यकता है और अपने बच्चों को भी कुडुक भाषा की जानकारी दें, और उन्हें भी इस भाषा की पढ़ाई करवा कर आगे बढ़ाए. यह बात पढ़ाई कर रही जयमनी उराव ने बताई. साथ ही यह भी बताई की उनके माता पिता इस गरीबी स्थिति में भी महुआ, दातुन आदि बेच कर बच्चों को पढाया है जो सार्थक रहा.

