BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद जयंत सिन्हा ने बिजली और कोरोना पर झामुमो सरकार को घेरा

by bnnbharat.com
March 15, 2020
in Uncategorized
सांसद जयंत सिन्हा ने बिजली और कोरोना पर झामुमो सरकार को घेरा

सांसद जयंत सिन्हा ने बिजली और कोरोना पर झामुमो सरकार को घेरा

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद जयंत सिन्हा रविवार को रामगढ़ भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी और महामंत्री रंजीत पांडे ने पुष्पगुच्छ देकर सांसद का स्वागत किया.

भाजपा सांसद ने जिला कार्यालय में प्रदेश के 7 जिलों में सरकार के द्वारा डीवीसी को बकाए देनदारी न चुकाने पर की गई. बिजली कटौती और विश्व आपदा घोषित की जा चुकी कोरोना वायरस से बचाव के लिए राज्य सरकार के द्वारा पर्याप्त कदम नहीं उठाने पर अपनी बातों को पत्रकारों के समक्ष रखा.

जयंत सिन्हा ने कहा क्षेत्र में दो-तीन ज्वलंत मुद्दे हैं जिनपर चर्चा बेहद जरूरी है.

उन्होंने बताया क्षेत्र में झामुमो की सरकार बनने के बाद डीवीसी के द्वारा की गई 18 घंटे तक की बिजली कटौती बहुत ही शर्मनाक और दु:खद है. 2014 में भी झामुमो की सरकार बनने के बाद राज्य में जनता को बिजली संकट का सामना करना पड़ा था.

Also Read This:भाजपा नेताओं से मिलकर वापस लौटे सुदेश महतो 

जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी उस समय राज्य सरकार की डीवीसी को 8,000 करोड रुपए की देनदारी बकाया थी. तत्कालिक भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में डीवीसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनहित में मुद्दे को सुलझाया था. बैठक में यह सहमति बनी थी कि राज्य सरकार के द्वारा डीवीसी को हर महीने 200 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा. राज्य में झामुमो की सरकार बनते ही डीवीसी को उक्त रुपयों का भुगतान रोक दिया गया जिसके कारण क्षेत्र की जनता को बिजली संकट का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि जनसेवक होने के नाते मेरा यह कर्तव्य है कि जनता को सच्चाई से अवगत कराया जाए. बिजली संकट का हल निकाल लिए जाने पर उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

सांसद ने विश्व आपदा घोषित किए जा चुके कोरोना वायरस के मुद्दे पर भी राज्य सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जो कदम सरकार को उठाने चाहिए थे उसमें वह पूरी तरह से नाकाम रही है. कोरोना वायरस जो कि विश्व महामारी का रूप ले चुकी है, जनहित में इसकी रोकथाम के लिए राज्य सरकार को तत्काल जरूरी उपाय करने चाहिए.

सांसद ने कहा कि राज्य सरकार को कोरोना को चिकित्सीय आपदा घोषित करते हुए सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का निर्देश देना चाहिए. साथ ही सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को बैन करना चाहिए. उन्होंने कहा अगर सरकारी अस्पताल इस वायरस की रोकथाम के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं करते हैं तो झारखंड में यह एक महामारी का रूप ले सकता है.

इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी कुंटू बाबू, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक छोटन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण चंद्र भौमिक, प्रकाश मिश्रा, प्रोफेसर संजय सिंह, वरुण सिंह, सहदेव ठाकुर, रविंदर शर्मा, सुबोध सिंह, प्रेम विश्वकर्मा, ब्रजेश पाठक, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, नीरज सिंह, प्रवीण कुमार सोनू सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंदिर विवाद को अधिवक्ता व उसकी बहन की गोली मारकर हत्या

Next Post

तीसरे दिन गतिविधि पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया

Next Post
तीसरे दिन गतिविधि पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया

तीसरे दिन गतिविधि पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d