BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल संरक्षण आह्वान को पूरा करने के लिए हज़ारीबाग एवं रामगढ़ संकल्पित

by bnnbharat.com
July 7, 2019
in समाचार
जल संरक्षण आह्वान को पूरा करने के लिए हज़ारीबाग एवं रामगढ़ संकल्पित
Share on FacebookShare on Twitter

हज़ारीबाग सांसद  जयंत सिन्हा  हज़ारीबाग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित हुए। सर्वप्रथम वे ज़िला प्रशासन द्वारा आयोजित जलशक्ति अभियान में शामिल हुए। उन्होंने इस अभियान के तहत पौधरोपण कर क्षेत्रवासियों को पेड़ लगाने व जल संचय हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जल संरक्षण के आह्वान को पूरा करने हेतु हज़ारीबाग एवं रामगढ़ संकल्पित है। तदोपरांत श्री जयंत सिन्हा जी ने टाटीझरिया पहुंचकर खंभवा डैम का निरीक्षण किया। यहाँ अधिक वर्षा के कारण मिट्टी के कटाव की समस्या आ रही है जिसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिये उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने टाटीझरिया प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ पत्रकार श्री मिथिलेश पाठक जी के आवास पर पहुंचकर उन्हें हुए मातृ-शोक पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

जयंत सिन्हा जी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा हज़ारीबाग, भाजपा परिवार मिथिलेश जी के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को संबल देने हेतु प्रार्थना है। श्री जयंत सिन्हा जी ने विष्णुगढ़ प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री प्रभु विश्वकर्मा जी के आवास पर पहुंचकर उनकी पुत्री व हज़ारीबाग, भाजपा के उपाध्यक्ष श्री बिपिन सिन्हा जी के आवास पर पहुँचकर उनके भतीजे को विवाह के मंगल अवसर पर अपना आशीष दिया। उन्होंने कहा कि नव वर-वधु का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।

इन कार्यक्रमों के बाद श्री जयंत सिन्हा जी कोर्रा चौक और हरी नगर पहुंचे जहाँ उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देश भर में चलाए गए संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2019 के तहत स्थानीय लोगों के आवास पर जाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर उन्होंने जनता से कहा कि हमारा मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ है इसलिये आप सभी भारतीय जनता पार्टी के साथ आएं और देश बनाएं।

श्री जयंत सिन्हा जी ने हज़ारीबाग स्थित सर्किट हाउस में नए उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह जी व व पुलिस अधीक्षक श्री मयूर पटेल जी के साथ बैठक की। सर्वप्रथम जयंत सिन्हा जी ने भुवनेश जी को हज़ारीबाग उपायुक्त का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बारिश की बौछार के बीच सीएम ने किया श्रमदान, ग्रामीणों संग मुख्यमंत्री ने खाई खिचड़ी

Next Post

पाकिस्तान में गरमाई सियासत,पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को सुनाई गई सज़ा

Next Post
पाकिस्तान में गरमाई सियासत,पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को सुनाई गई सज़ा

पाकिस्तान में गरमाई सियासत,पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को सुनाई गई सज़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d