रवि सिंह,
UP: गोरखपुर भारत रत्न’से सम्मानित समाजवादी नेता लोकनायक जय प्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन जिला महासचिव अखिलेश यादव ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि सम्पूर्ण क्रांति के प्रतीक जयप्रकाश नारायण ने पदलोलुपता को अपने मन में आने नहीं दिया और निरंकुशता के खिलाफ लगातार संघर्ष किया. वह सियासत को नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर देते रहे।जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के महान आदर्शों और शुद्ध विचारों ने हमेशा हमारा मार्गदर्शन किया है.
उनके जीवन ने संपूर्ण मानव समाज को प्रेरित किया है। उन्होंने सत्ता को चुनौती दी. उन्होंने कहा था कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम बागी हैं. वह कहते थे कि सम्पूर्ण क्रांति से मेरा तात्पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्यक्ति को सत्ता के शिखर पर देखना है. वह सेवा के माध्यम से समाज में बुनियादी बदलाव लाना चाहते थे. 1974 में सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन उनके प्रयोगों की अंतिम कड़ी बना. तब अपने ही देश में हो रही तानाशाही के विरुद्ध 75 वर्षीय बुजुर्ग को मैदान संभालना पड़ा. उनके सार्थक प्रयोगों से ही 1977 में सत्ता परिवर्तन हुआ.
राजनीति में रहकर जिसने सत्ता को ठुकराया, देश और समाज ने उसे ही अपनाया।उनके क्रांतिकारी विचार समाजवादियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीएम किसानों-नौजवानों का हित नहीं कर पाए हैं और न हीं बहू-बेटियों की इज्जत बचा पा रहे हैं. हर तरह से असफल भाजपा सरकार साजिश रचने में माहिर है व अफवाहबाजी से सरकार चला रहीं हैं. भाजपा का विजन समाज को बांटना और नफरत पैदाकर सामाजिक सद्भाव को नष्ट करना है जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकीं है आने वाले 2022 में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठीं है इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी अखिलेश यादव मिर्जा कदीर बेग हाजी शकील अन्सारी राघवेंद्र तिवारी राजू प्रमोद यादव राजेन्द्र यादव अफसैन हैदर सिराजुद्दीन रहमानी नरसिंह यादव मनोज शुक्ल अजमल शेख नौशाद अंसारी धर्मेंद्र यादव भोला यादव राजेश यादव आदि मौजूद रहे.

