BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

23 को बीजेपी का दामन थामेंगे जयप्रकाश भाई पटेल

by bnnbharat.com
October 22, 2019
in Uncategorized
23 को बीजेपी का दामन थामेंगे जयप्रकाश भाई पटेल

Jayprakash Bhai Patel will join BJP on 23

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: मांडू के विधायक और राज्य में मंत्री रहे जयप्रकाश भाई पटेल 23 अक्टूबर को भाजपा का दामन थाम लेंगे. प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वे पार्टी में शामिल होंगे. लोकसभा चुनाव के समय से ही झामुमो के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले पटेल ने अंततः भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है.

जयप्रकाश भाई पटेल ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हेमंत की प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बन गई है, वहां किसी को कुछ भी बोलने का हक नहीं है. हेमंत सोरेन सिर्फ अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी को देख रहे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो स्वर्गीय टेकलाल महतो और शिबू सोरेन ने मिलकर एक साथ किया था.

कभी झारखंड के माटी की पार्टी माने जाने वाले इस दल में अब हेमंत को छोड़कर किसी की कोई बात नहीं सुनी जाती है. जो हेमंत बोलते हैं वही कानून बन जाता है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हजारीबाग में पैसे लेकर कांग्रेस के कमजोर उम्मीदवार को उतारा गया. गिरिडीह में भी स्वर्गीय टेक लाल बाबू के सीट पर मनमाने तरीके से टिकट का वितरण किया गया. पार्टी में हिटलर शाही कायम है. वहां किसी की कोई बात नहीं सुनी जाती है.

स्वार्थ के वश में हेमंत सोरेन येन केन प्रकारेण मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने का प्रयास कर रहे हैं. जनता इनके प्रयासों को किसी हालत में सफल नहीं होने देगी. आगामी चुनाव में भाजपा बड़े बहुमत से झारखंड में जीतकर सरकार बनाएगी. उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समर्थकों के साथ शामिल होंगे, जिसके बाद झामुमो का नाम लेवा भी हजारीबाग जिले में नहीं रहेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हिन्दु जागरण मंच ने निकाला मौन जुलूस

Next Post

दिनदहाड़े घर में चोरी, लाखों के जेवर व नकदी लूटकर अपराधी फरार

Next Post
दिनदहाड़े घर में चोरी, लाखों के जेवर व नकदी लूटकर अपराधी फरार

दिनदहाड़े घर में चोरी, लाखों के जेवर व नकदी लूटकर अपराधी फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d