रांची: जेसीआई रांची ने गोद लिये लाबेद गांव में स्वतंत्रता दिवस मनाया. कार्यक्रम में 10 सदस्य मौजूद थे. कोरोना महामारी के कारण ग्रामीणों को शामिल नहीं किया गया.
अध्यक्ष अमित खोवाल ने झंडा फहराया. ग्रामीण को हैंड सेनिटाइजर और फेस मास्क बांटा गया. संस्था के अध्यक्ष ने संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर पौधे लगाये. इस क्रम में नियम कानून और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया.
सदस्योंर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर संस्थाध ने प्लाज्मा डोनेशन को लेकर जागरुकता अभियान शुरू किया है. इसका नाम ‘जीवन बचाओ, प्लाज्मा ड्राइव’ रखा है.
हम दूसरे संगठनों के साथ समन्वय करने की योजना बना रहे हैं, ताकि जन-जन तक पहुंच कर उसे सफल बना सकें. इसके तहत सभी सदस्य अपने दोस्तों के साथ टीजर शेयर करेंगे.
अगले 7 दिनों के लिए हर दिन एक नया टीजर जारी कर इस ड्राइव को जारी रखा जाएगा. इस अवसर पर संस्था के गौरव अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, अंकित मंत्री, पुनित ढांढनिया और विभोर अग्रवाल मौजूद थे.

