रांची:- झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ने वित्त मंत्री निर्मला सितारमण द्वारा पेश आम बजट को बेहतर बजट बताया . पार्टी के प्रदेश महासचिव जफर कमाल ने कहा कि कोरोना काल की मंदी के दौर के बाद भी आम जनता पर अतिरिक्त बोझ नही बढाया गया . हेल्थकेयर पर पुरा ध्यान के साथ किसानो की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया . रोजगार के छेत् मे लोगो को अवसर नही मिले लेकिन इन्फ्रास्ट्रक्चर और ऐगीकलचलर फंड से लोगो को मदद मिलेगी . इस के अलावा एक अच्छी बात यह हुई कि नयुनतम मजदूरी सभी मजदूरो पर लागू होगी . इस से मजदूरो का शोषण बंद होगा . यह बजट आत्म निर्भर भारत का बजट है .

