मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा ने अपना सिंबल पटना जाकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया.
मनोज कुशवाहा ने कहा कि हमें मीनापुर से चुनाव नहीं लड़ना है. साथ ही मीडिया कर्मियों से बातचीत में मनोज कुशवाहा ने कहा कि कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से हम विधायक रह चुके हैं और पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. इसलिए इस क्षेत्र को छोड़कर दूसरे क्षेत्र से चुनाव लड़ना जनता के हित में नहीं है.

