BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जदयू सांसद सुनील कुमार पिन्टू ने सरकार के कोरोना जांच की खोली पोल, लिखा पत्र

by bnnbharat.com
July 19, 2020
in Uncategorized
जदयू सांसद सुनील कुमार पिन्टू ने सरकार के कोरोना जांच की खोली पोल, लिखा पत्र

जदयू सांसद सुनील कुमार पिन्टू ने सरकार के कोरोना जांच की खोली पोल, लिखा पत्र

Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार, 

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी से जदयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने डीएम को एक पत्र लिखा है. सांसद द्वारा लिखे पत्र में बताया गया है कि राज्य में कोरोना की स्थिति क्या है,उसमें स्पष्ट तौर पर कहा है कि अनुमंडल स्तर के अस्पतालों में कोरोना वायरस की जांच नहीं हो पा रही है और तत्काल इसको सुनिश्चित कराया जाए. जेडीयू सांसद ने इस बात पर चिंता जताई है कि कोरोना से संक्रमित लोग या उससे आशंकित लोगों का टेस्ट नहीं हो पा रहा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

सांसद ने कहा है कि लोगों की लगातार शिकायतें आ रही है कि जो व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में आए हैं या जिनमें लक्षण दिखाई दे रहे हैं उनकी जांच करने में अस्पताल आनाकानी कर रहे हैं. सुनील कुमार पिंटू ने इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश और सरकार की नीतियों का खुला उल्लंघन बताया है. जेडीयू सांसद ने ऐसे स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है जो सरकार के निर्देश नहीं मान रहे हैं.

सीतामढ़ी के जिलाधिकारी को जेडीयू सांसद की तरफ से 18 जुलाई की तारीख में यह पत्र भेजा गया है. स्थानीय सांसद होने के कारण सीतामढ़ी की जनता का दबाव सुनील कुमार पिंटू पर है. सीतामढ़ी में लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं वही कल कोरोना जांच नहीं होने पर मृत व्यक्ति के परिजनों ने समाहरणालय मुख्य द्वार पर प्रदर्शन भी किया था. लेकिन स्थिति आंकड़ों से कहीं ज्यादा भयावह है और यही वजह है कि कोरोना वायरस के फैलाव से जनता में फैली नाराजगी के बाद जेडीयू सांसद ने सरकार की हकीकत अपने पत्र में बयां कर दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीडीओ के नेतृत्व में की जाएगी चार कंटेनमेंट जोन में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग

Next Post

निगमायुक्त ने किया अमृत योजना के कार्यों का निरीक्षण

Next Post
निगमायुक्त ने किया अमृत योजना के कार्यों का निरीक्षण

निगमायुक्त ने किया अमृत योजना के कार्यों का निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d