नई दिल्ली: देशभर में तमाम विरोध प्रदर्शन देखने के बाद जेईई मेन और नीट की परीक्षा का अब होने जा रही हैं. ऐसे में देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि एजेंसी कई महीनों से परीक्षा की तैयारी कर रही थी. ऐसे में छात्रों को किसी तरह की कोई परेशानी को सामना नहीं करना पड़ेगा और उनके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान भी रखा जाएगा.
वहीं एजेंसी ने छात्रों की परीक्षा दो शिफ्टों में कराने का प्लान बनाया है. सरकार यह परीक्षा भी ऑड-ईवन के माध्यम से कराएगी सुबह की शिफ्ट में परीक्षा ऑड वाले और शाम की शिफ्ट में ईवन वाले छात्रों से परीक्षा कराई जाएगी.
बता दें शिक्षा मंत्री ने बताया है कि पहले एक कक्ष में 24 छात्र बैठते थे मगर अब एक कक्ष में 12 छात्र ही बैठेंगे और कहते हैं इसके अलावा उन्होंने सेंटरों की संख्या भी बढ़ाई है साथ ही साथ यह भी ध्यान रखा गया है कि छात्रों को अपने नजदीक की सेंटर दिया जाए. जेईई के लिए परीक्षा केंद्रों को बढ़ाकर 570 से बढ़ाकर 660 कर दिया गया है. ताकि छात्रों को असुविधा न हो.

