रांची: जेईई मेन परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 दिसंबर से शुरू होने की खबरों के बीच शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा की तिथियों की घोषणा फिलहाल नहीं की गयी है. इसके साथ ही मंत्रालय के अधीन और जेईई मेन आयोजित करने वाली बॉडी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने मंगलवार को जारी जेईई मेन इंफॉर्मेशन ब्रोशर को भी परीक्षा पोर्टल, jeemain.nta.nic.in से हटा लिया है. ऐसे में जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में एजेंसी द्वारा आज अपडेट जारी किया जा सकता है.इस दौरान स्टूडेंट्स जेईई मेन 2021 के लिए एनटीए की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें.
एनटीए द्वारा जारी इंफॉर्मेशन ब्रोशर के अनुसार जेईई परीक्षा चार सेशन में आयोजित की जाएगी.परीक्षा का पहला सेशन फरवरी में होगा और वहीं दूसरा सेशन मार्च,अप्रैल और मई में आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी कि 15 दिसंबर से शुरू होने की सूचना दी गयी थी. परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2021 तक होने हैं.इस दौरान स्टूडेंट्स जेईई मेन 2021 के लिए एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन शुरू होने के बाद कर पाएंगे. उम्मीदवार ध्यान रखें कि किसी अन्य मोड में जेईई मेन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके अलावा अगले शैक्षणिक वर्ष में जेईई मेन कई सत्रों में आयोजित होने केसाथ-साथ हिंदी, इंग्लिश के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी परीक्षा होगी.
रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का पहला सेशन (JEE Main) 2021 का पहला सत्र 22 से 25 फरवरी तक होगा.वहीं परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी.इसके अलावा उम्मीदवार एक बात का ध्यान रखें कि जेईई मेन आवेदन पत्र को ऑनलाइन भरते समय प्रश्न पत्र के लिए भाषा का विकल्प प्रयोग करें.इसका आशय है कि वह किस भाषा में परीक्षा देना चाहते हैं, क्योंकि इसके अगले चरण में परीक्षा के विकल्प को बदलने का मौका नहीं दिया जाएगा.
इन क्षेत्रीय भाषा में होगी परीक्षा
JEE Main 2021 परीक्षा इस बार क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित की जाएगी.इसके अनुसार नीट परीक्षा की तरह, जेईई मेन 2021 अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू और असम, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु सहित आठ क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित किया जाएगा.उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे.परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होंगी.हालांकि, सेक्शन B में 10 में से 5 प्रश्न होने चाहिए.वहीं इस सेक्शन के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं.

