नई दिल्ली:- जेईई मेन 2021 परीक्षा के फरवरी सत्र का रिजल्ट 08 मार्च, 2021 को जारी हो सकता है. फरवरी सत्र की परीक्षा का परिणाम एनटीए 08 मार्च सोमवार के दिन जारी कर सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पूर्व में जानकारी दी थी कि जेईई मुख्य परीक्षा 2021 के फरवरी सत्र का रिजल्ट मार्च के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है. रिजल्ट की घोषणा के बाद अभ्यर्थी फरवरी सत्र के परीक्षा परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे.

