रांची: जेइई-नीट की परीक्षाएं अपने तय तिथियों पर ही होंगी. सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है. कोरोना संक्रमण के खतरे और राज्यों में आयी बाढ़ का हवाला देते हुए 6 राज्यों ने उक्त परीक्षा को टाले जाने की मांग उठायी थी.
इसके लिए पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और महाराष्ट्र ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दायर की थी, जिसमें कोर्ट से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की गुजारिश की थी. जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया.

