रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किस्लय तिवारी ने कहा कि कल से 6 दिनों तक चलने वाले JEE और NEET की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को झारखंड में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी.
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रतेक सेंटर पर सेवा भाव के साथ खड़ी रहेगी. तिवारी ने परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा कि सभी निर्भीक होकर परीक्षा दें, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उनका और उनके साथ आए परिवार जनों का पूरा ख्याल रखेगी. किसी भी तरह की परेशानी हो तो तुरंत टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें.
युवा मोर्चा के द्वारा छात्र-छात्राओं को सेंटर तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है तथा प्रतेक सहायता केंद्रों पर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के लिए मास्क सैनिटाइजर, पानी, चाय, बिस्किट की व्यवस्था की गई है.
तिवारी ने कहा कि रांची, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर के सभी केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है. कल इसी के निमित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के द्वारा टीपूदाना के IOS परीक्षा केंद्र पर मोर्चा के परीक्षार्थी सुविधा केंद्र का सुबह 8:30 बजे विधिवत उद्घाटन किया जाएगा.
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, रांची की मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.
यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने दी.

