हज़ारीबाग: जिला परिषद अध्यक्ष सुशीला देवी की अध्यक्षता में डीडीसी विजय जाधव ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान 5 से 6 डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए. डॉक्टरों से फोन कर जब स्पष्टीकरण मांगा गया तो निकल गए हैं कहा गया. इसके अलावा सदर अस्पताल में कई अनियमितता पाए गए. इसमें कुर्सी, बेड, स्लाइन बांधने वाली तार, बिजली व्यवस्था, कचड़ा मैनेजमेंट, कैफेटेरिया, पार्किंग जैसे चीज़े नही पाई गई. अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में बिजली नहीं होने वाली प्रकाशित खबर पर जांच करने पहुंची तो पाया कि जनरेटर की सारी बैटरी डेड हो चुकी थी. अस्पताल के गोदाम को बंद पाया. दरवाजा खुलवाया गया तो मरीजों की सुविधाओं वाली कई चीजें गोदाम में ढेर पड़ी मिली जिसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था.अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं पाई गई. अस्पताल को नई डिजिटल एक्स-रे मशीन दिया गया था जिसकी अभी तक इंस्टॉलेशन नहीं किया गयी है. साथ ही ऑपरेशन थिएटर में निजी व्यक्ति द्वारा ताला लगाकर रखने की बात भी सामने आई. सालों से दवा मरीजों का खाना वह कैफिटेरिया का भी टेंडर नहीं हुआ है .

