गढ़वा: झारखंड में गढ़वा जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में शुक्रवार सुबह आग लग जाने के कारण दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गयी.
इस अगलगी की घटना में दुकान में रखे 22 लाख के गहने, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये. शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

