रांची : झालको में कार्यरत घनश्याम रवानी गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं. उनकी बीमारी की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने मेडिका में भर्ती कराया है. लेकिन पैसे के अभाव में परिजन परेशान हैं. रवानी और उनके परिजन सरकार से मदद की गुहार लगाया है. झालको में लंबित वेतन व आर्थिक परेशानी के कारण ऐसे कई कर्मी हैं, जो इलाज के अभाव में तड़प रहे हैं. रवानी के इलाज में परिजनों ने गहना तक बेच दिये.
रवानी पिछले कुछ सालों से लीवर की गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं. लीवर में स्वायलिंग है और उसमें चार जगहों से ब्लड का रिसाव शुरू हो गया है. उनका पहले से हार्ट, सुगर और थॉयरायड की भी बीमारी है. मेडिका में डॉ रमेश चन्द्रा की देखरेख में ऑपरेशन किया गया है. इससे पहले वे अपना इलाज वैल्लौर और हैदराबाद जाकर भी कराये थे. फिर उन्हें जाना था लेकिन कोविड 19 तथा पैसे के अभाव में नहीं जा सके. इस बीच बीमारी उनकी बढ़ गयी. रवानी अखिल झारखंड कर्मचारी महासंघ के महासचिव भी हैं.
