BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झांसी रेप मामला: पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
पुलिस ने किया अवैध शराब की भट्टियों का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: उत्तर प्रदेश में झांसी के सीपरी बाजार थानाक्षेत्र स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के लड़कों के छात्रावास में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुए बलात्कार मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़िता के परिजनों ने तहरीर में बलात्कार मामले में एक नामजद सहित 10 से 15 लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. जांच में आठ लोगों के नाम सामने आये हैं और आठों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पूरे मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए न केवल मामला दर्ज किया बल्कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमों का भी आनन फानन में गठन किया गया. इस तत्परता के चलते नामजद आरोपी भरत कुमार कुशवाहा (19) और दुष्कर्म के मुख्य आरोपी रोहित कुमार सैनी (22) सहित संजय कुशवाहा (20) ,शैलेंद्र कुमार पाठक (19) निवासी गोंडा, बिपिन बिहारी (24) निवासी प्रयागराज, मोनू पार्या (20) निवासी मऊरानीपुर झांसी,मयंक शिवहरे (22) और धर्मेंद्र सेन (20) निवासी झांसी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच में रोहित के दुष्कर्म करने और संजय के पैसे छीनने के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं.

झांसी में दिनदहाडे पॉलीटेक्निक छात्रावास में हुए इस दुष्कर्म मामले से पूरा प्रशासन हिल गया और पूरी तत्परता दिखाते हुए टीमों का गठन किया गया. पुलिस ने मध्यप्रदेश की सीमा से आरोपियों के भाग जाने की आशंका के चलते ग्वालियर और दतिया की पुलिस से भी संपर्क बनाये रखा . इसी सतर्कता के चलते आठ आरोपियों पर घटना के चौबीस घंटे बीतने से पहले ही शिकंजा कस लिया गया.

यूं तो पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए काफी तत्परता से काम किया, लेकिन पॉलीटेक्निक कॉलेज छात्रावास में दिनदहाड़े हुए इस दुष्कर्म मामले में महिला अपराधों के प्रति पुलिस की कार्यशैली, एंटी रोमियो जैसे पुलिस के दस्तों के सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जादू-टोने के शक में दादी की हत्या

Next Post

मुख्यमंत्री लोगों का भविष्य मोदी के लिए क्यों रख रहे हैं गिरवी: राहुल गांधी

Next Post
कोरोना वायरस पर ध्यान नहीं दिया गया तो देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी: राहुल गांधी

मुख्यमंत्री लोगों का भविष्य मोदी के लिए क्यों रख रहे हैं गिरवी: राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d