रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखण्ड प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष श्री राम कुमार सिन्हा, महासचिव, श्री यतीन्द्र प्रसाद, उपाध्यक्ष, श्री अविनाश कुमार सिंह, श्री अरविंद कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव श्री मनोहर मरांडी एवं श्रीमती पूनम प्रभा पूर्ति उपस्थित थीं.

