BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राम मंदिर की आधारशिला को लेकर झारखंड में भी दिखा उत्साह

by bnnbharat.com
August 5, 2020
in Uncategorized
राम मंदिर की आधारशिला को लेकर झारखंड में भी दिखा उत्साह
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अयोध्या में भगवान रामलला के मंदिर की आज आधारशिला रखी गयी, इसे लेकर राम भक्तों में उत्साह नजर आ रहा है. सभी अपने-अपने तरीके से इसका इजहार करना चाह रहे हैं.

झारखंड में भी इसके लिए खास तैयारी की गई थी. आज राजधानी रांची में दीपोत्सव मनाने की जोरदार तैयारी है. दिवाली की तरह दीपों और रंग-बिरंगे बल्बों से रांची जगमग करेगी. 500 साल बाद आए क्षण को लोग किसी भी कीमत पर जाया होने नहीं देना चाहते हैं.

इसलिए पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह से ही मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है. पूरे शहर को महावीरी झंडा से पाट दिया गया है.

चूंकि कोरोना वायरस के कारण राज्य में लॉकडाउन लगा हुआ है़, लिहाजा इसका पालन करते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मंदिरों और घरों में प्रकाश और दीप जलाने की अपील की गई है.

रांची में कई अखाड़े हैं. वहां एक दो रोज पहले से ही झंडा लगाने का काम शुरू कर दिया गया था. शाम 7 बजे मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ कर आरती कर दीप प्रज्वलित की जायेगी.

व्यवसायी वर्ग ने भी राम मंदिर के भूमि पूजन को खास बनाने की तैयारी की है. इसके लिए वो सिर्फ अपने घरों में ही नहीं बल्कि प्रतिष्ठानों में भी दीप जलाये जायेंगे. कई दुकानों पर भगवान श्रीराम का भव्य कट आउट भी लगाया गया है. आम लोगों के साथ-साथ बीजेपी और कई हिन्दू संगठन भी झारखंड को राममय बनाने में जुट गए हैं.

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस वक्त श्री राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे, उस समय 12ः10 से 12ः20 बजे तक सभी लोग अपने मंदिरों और घरों की छतों पर घंटी, शंख, ढोल, नगाड़े, बजा कर शंखनाद करेंगे. सभी सनातन धर्म वालों से अपील की गई है कि वो अपने घर, प्रतिष्ठान और मंदिरों में महावीर पताका अवश्य लगायें. इसका असर देखा भी जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जैविक खेती से आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की

Next Post

आस्था का मामला, कुछ पलों की किस्मत इतिहास के बीज के रूप में होती है- कांग्रेस

Next Post
आस्था का मामला, कुछ पलों की किस्मत इतिहास के बीज के रूप में होती है- कांग्रेस

आस्था का मामला, कुछ पलों की किस्मत इतिहास के बीज के रूप में होती है- कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d