रांची: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही आज अनिष्चितकाल के लिए स्थगित हो गयी. सत्र के अंतिम दिन सदन ने आठ विधेयकों को मंजूरी प्रदान कर दी. जबकि कोरोना महामारी से उत्पन्न समस्या पर भी विषेष चर्चा हुई. वहीं सत्र के अंतिम दिन भी प्रश्नोत्तर कॉल की कार्यवाही पूरी तरह से बाधित रही.

