रांची : कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ जुटी है. इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का काम भी निरंतर जारी है. लोगों को बेहतर सुविधाएं एवं उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए गेल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा सेनिटाइजेशन का काम करवाया जा रहा है.
इसी क्रम में झारखंड विधानसभा भवन का सैनिटाइजेशन किया गया. पूरे झारखंड विधानसभा भवन को गेल इंडिया लिमिटेड की टीम ने अच्छी तरह सेनिटाइज किया. सैनिटाइजेशन के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइट का उपयोग किया गया. सैनिटाइजेशन का पूरा काम गेल के फायर एंड सेफ्टी मैनेजर सौरव आनन्द की देखरेख में किया गया.
आपको बताएं कि गेल इंडिया लिमिटेड, रांची फायर एंड सेफ्टी टीम प्रतिदिन अलग-अलग इलाके में सैनिटाइजेशन का काम कर रही है.

