BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

26 अक्तूबर को झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 की तारीखों की होगी घोषणा

by bnnbharat.com
October 19, 2019
in समाचार
26 अक्तूबर को झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 की तारीखों की होगी घोषणा

Jharkhand assembly elections 2019 dates to be announced on October 26

Share on FacebookShare on Twitter

दीपक,

रांची: झारखंड के 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा 26 अक्तूबर को की जायेगी. उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन के नेतृत्व में झारखंड की राजधानी में आयी टीम ने चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी समेत सभी जिलों के जिला निर्वाची पदाधिकारी और पुलिस के साथ बैठक कर इसका जायजा भी ले लिया है. आयोग के सचिव राजीव कुमार ने बीएनएन संवाददाता को बताया कि झारखंड में तीन चरण में चुनाव कराये जायेंगे. इसके लिए 200 कंपनी से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों में की जायेगी.

उन्होंने कहा है कि झारखंड के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिल्ली बुला कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त चुनाव के चरणों और तिथि की घोषणा करेंगे. उन्होंने कहा कि आयोग की टीम ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराये जाने को लेकर सभी विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों समेत राज्य के आला अधिकारियों से बातचीत भी की है. आयोग की तरफ से स्वीप कार्यक्रम चला कर अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरुक करने का निर्देश भी दिया गया है. उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण तथा नियमानुकूल चुनाव कराने के आदेश भी दिये गये हैं. भयमुक्त औऱ निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी तरह की तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश भी दिया गया है. आयोग की टीम ने उग्रवाद प्रभावित जिलों में कलस्टर बना कर पुलिस बल की तैनाती और मतदान कर्मियों को पहुंचाने का आदेश भी दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साहिबगंज जिले वासियों ने जलाया उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला

Next Post

5 हजार की क्षमता वाले मैदान में 3 लाख की भीड़ जुटाने का दावा फेल : संजय सेठ

Next Post
5 हजार की क्षमता वाले मैदान में 3 लाख की भीड़ जुटाने का दावा फेल : संजय सेठ

5 हजार की क्षमता वाले मैदान में 3 लाख की भीड़ जुटाने का दावा फेल : संजय सेठ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d