BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड भाजपा के सह प्रभारी नंदकिशोर यादव पहुंचे धनबाद

by bnnbharat.com
September 26, 2019
in समाचार
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड भाजपा के सह प्रभारी नंदकिशोर यादव पहुंचे धनबाद
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद:  भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. इसी सिलसिले में झारखंड भाजपा के सह प्रभारी बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव गुरुवार को धनबाद पहुंचे. यहां सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. झारखंड में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है. राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा पांच साल से राज कर रही है. भाजपा चाहती है कि राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में फिर से सरकार की वापसी हो. इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है.

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथूर झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं. जबकि नंद किशोर यादव सह प्रभारी हैं. झारखंड में 81 विधानसभा क्षेत्र हैं. 65 प्लस जीतने का लक्ष्य रखा गया है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विधानसभावार बैठकें कर माथूर और यादव लेखा-जोखा तैयार कर रहे हैं. धनबाद जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं-धनबाद, झरिया, निरसा, बाघमारा, टुंडी और सिंदरी इनमें से फिलहाल धनबाद, झरिया, सिंदरी और बाघमारा पर भाजपा काबिज है. जबकि टुंडी से भाजपा के सहयोगी आजसू पार्टी के विधायक हैं.  भाजपा सभी छह विधानसभा सीटों पर काबिज होने की रणनीति पर काम कर रही है. सह प्रभारी नंद किशोर यादव सर्किट हाउस में विधानसभा कोर कमेटी और जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी मंत्र देंगे .

दूसरी तरफ छह विधानसभा क्षेत्र से जितने भी टिकट के दावेदार हैं नंद किशोर यादव को चेहरा दिखाने में जुट गए हैं. उनसे मिलकर दावेदारी की तैयारी की है. सर्किट हाउस में भाजपा विधायक राज सिन्हा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महामंत्री संजय झा, अशोक सिंह, देवाशीष पाल, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थसारथी, नितिन भट्ट आदि ने स्वागत किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक ही टेंट हाउस पर है JSCA की सबसे अधिक मेहरबानी

Next Post

14 वर्ष तक कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी ने राज्य को लूटने का काम कियाः CM

Next Post
14 वर्ष तक कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी ने राज्य को लूटने का काम कियाः CM

14 वर्ष तक कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी ने राज्य को लूटने का काम कियाः CM

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d