BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गोवा की पहली महिला राज्यपाल के निधन पर झारखंड भाजपा ने शोक व्यक्त किया

by bnnbharat.com
November 18, 2020
in समाचार
गोवा की पहली महिला राज्यपाल के निधन पर झारखंड भाजपा ने शोक व्यक्त किया
Share on FacebookShare on Twitter

RANCHI:-भाजपा की वरिष्ठ नेत्री  गोवा की पहली महिला राज्यपाल के रूप में सेवा देने वालीश्रीमती मृदुला सिन्हा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त किया. प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रसिद्ध लेखिका, भाजपा की वरिष्ठ नेता और गोवा की राज्यपाल रहीं मृदुला सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद है. ईश्वर से मैं प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को साहस प्रदान करें. उन्होंने कहा कि मृदुला सिन्हा शुरू से जनसंघ से जुड़ी रहीं, वे भाजपा के प्रभावी नेता में से एक थीं, साथ ही साहित्य की दुनिया में भी बड़ा योगदान था.

वहीं संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मृदुला सिन्हा जी हमेशा जनसेवा को लेकर अपने प्रयासों के लिए याद की जाएंगी. भारतीय जनता पार्टी में उनके द्वारा दिये गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया. वे एक कुशल लेखिका भी थीं, जिन्होंने संस्कृति के साथ-साथ साहित्य की दुनिया में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.

जबकि विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी  ने कहा कि गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता  मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुखद है. उन्हें लेखन विद्या के लिए भी सदैव याद किया जाएगा. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान मृदुला सिन्हा केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष की भूमिका में रहते हुए बेहतरीन कार्य किया था. साथ ही गोवा की पहली महिला राज्यपाल बनने के बाद भी बेहतर कार्य किया.  उन्होंने स्व सिन्हा की आत्मा की शांति केलिये ईश्वर से प्रार्थना की .कहा भगवान उनके परिजनों को दुख की बेला में  धैर्य एवम साहस प्रदान करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रक में लदा 435 बोरा चावल जब्त

Next Post

राजद की बड़ी कार्रवाई,पूर्व सांसद और जिलाध्यक्ष को पार्टी से 6 वर्ष के लिए दिखाया बाहर का रास्ता

Next Post
राजद की बड़ी कार्रवाई,पूर्व सांसद और जिलाध्यक्ष को पार्टी से 6 वर्ष के लिए दिखाया बाहर का रास्ता

राजद की बड़ी कार्रवाई,पूर्व सांसद और जिलाध्यक्ष को पार्टी से 6 वर्ष के लिए दिखाया बाहर का रास्ता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d