BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी, 75 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in समाचार
झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी, 75 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड बोर्ड का दसवीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी हुआ. परीक्षा में 75 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित हुए.

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के सभागार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जारी किया. प्रथम श्रेणी में 75.01, द्वितीय क्षेणी में 52 और तृतीय श्रेणी से करीब 6 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं.

जैक दसवीं परीक्षा में इस बार की मौट्रिक परीक्षा में करीब 3 लाख 87 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे. कोरोना संक्रमण के कारण इस बार रिजल्ट जारी करने को लेकर किसी भी तरह का समारोह नहीं हुआ. शिक्षा मंत्री ने वेबसाइट में तमाम रिजल्ट जारी किए.

गौरतलब है कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट एग्जाम 11 फरवरी से 28 फरवरी तक संपंन्न हुए थे. अमूमन अप्रैल तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाता था, लेकिन इस बार कोविड-19 के कारण शिक्षण संस्थानों के अलावा कई चीजें प्रभावित हुईं और परीक्षा परिणाम में भी देरी हो गई. उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम देरी से शुरू हुआ और इस वजह से जुलाई में परीक्षा परिणाम जारी किया गया.

951 परीक्षा केंद्रों पर हुए थे मैट्रिक एग्जाम

मैट्रिक परीक्षा को लेकर 951 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इस वर्ष मैट्रिक में कुल 3 लाख 87 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसमें 2 लाख 88 हजार 144 विद्यार्थी पास हुए.  वर्ष 2019 में मैट्रिक परीक्षा में 4,40,892 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.

बताया गया कि इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम भी अब जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. जैक अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि तमाम परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया गया है और जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में 2,34,363 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हैवानियत: 80 साल की मां से रेप, पीट-पीट कर सेप्टिक टैंक में किया बंद

Next Post

एफ-1 वीजा के नियमों को सरल करने की करेंगे कोशिश: ट्रंप

Next Post
एफ-1 वीजा के नियमों को सरल करने की करेंगे कोशिश: ट्रंप

एफ-1 वीजा के नियमों को सरल करने की करेंगे कोशिश: ट्रंप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d