BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड उपचुनाव: एनडीए और यूपीए में मुकाबला

by bnnbharat.com
November 2, 2020
in समाचार
झारखंड उपचुनाव: एनडीए और यूपीए में मुकाबला
Share on FacebookShare on Twitter

3 नवंबर को होगा मतदान, पोलिंग पार्टी रवाना

रांची: झारखंड में दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में शोर थम गया है. मतदाता 3 नवंबर को अपना फैसला सुनाएंगे. मतगणना 10 नवंबर को होगा. उसी दिन प्रत्याशि‍यों की किस्मत का फैसला होगा. दोनों सीटों पर क्रमश: 12 और 16 उम्मीदवार खड़े हैं. हालांकि मुकाबला एनडीए और यूपीए के बीच है. चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है. सभी मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टी ईवीएम एवं अन्य जरूरी सामग्रियों के साथ रवाना हो गये हैं.

चुनाव की वजह–

हेमंत सोरेन के इस्तीफे से सीट खाली:

दुमका विधानसभा में उपचुनाव जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने कारण हो रहा है. हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में दुमका के अलावा साहेबगंज जिले के बरहेट विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की थी. बाद में संवैधानिक बाध्यता के कारण उन्होंने दुमका सीट से त्यागपत्र दे दिया था.

पूर्व मंत्री के निधन से सीट रिक्त:

बेरमो सीट से विधायक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन हो गया था, जिसके कारण इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. लंबी बीमारी के कारण लॉकडाउन अवधि में उनका निधन हो गया था.

यूपीए का कब्जा:

उपचुनाव हो रहे दोनों ही सीटों पर यूपीए का कब्जा था. इसलिए यह सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ा है. वहीं मुख्य विपक्षी दल बीजेपी भी उपचुनाव के माध्यम से अपनी खोई ताकत को प्राप्त करने की कोशिश करेगी. वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी.

एक नजर में–

दुमका (सुरक्षित सीट):

  • मुख्य मुकाबला: भाजपा और झामुमो
  • भाजपा प्रत्यािशी: डॉ. लुईस मरांडी (पूर्व मंत्री)
  • झामुमो: बसंत सोरेन (सीएम हेमंत के भाई)
  • मैदान में खड़े उम्मीदवारों की संख्या: 12

बेरमो (सामान्य):

  • मुख्य  मुकाबला: कांग्रेस और भाजपा
  • कांग्रेस प्रत्याशी: कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह (स्व. राजेंद्र सिंह के पुत्र)
  • भाजपा प्रत्याशी: योगेश्वर महतो बाटुल (पूर्व विधायक)
  • मैदान में खड़े उम्मीदवारों की संख्या: 16

दुमका में खड़े प्रत्याशी:

  • बसंत सोरेन- झारखंड मुक्ति मोर्चा
  • डॉ. लुईस मरांडी-भारतीय जनता पार्टी
  • दुलाड मरांडी- अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया
  • सूर्य सिंह बेसरा-झारखंड पीपुल्स पार्टी
  • जगरनाथ पुजहर-निर्दलीय
  • प्रदीप टुडू-निर्दलीय
  • बाबूधन मुर्मू-निर्दलीय
  • माईकल हेम्ब्रम-निर्दलीय
  • मुकेश कुमार देहरी-निर्दलीय
  • डॉ. श्रीलाल किस्कू-निर्दलीय
  • सुनीता मुर्मू-निर्दलीय
  • संजय टुडू-निर्दलीय
  • बेरमो में खड़े प्रत्यााशी
  • कुमार जयमंगल-इंडियन नेशनल कांग्रेस
  • बैद्यनाथ महतो- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
  • योगेश्वर महतो-भारतीय जनता पार्टी
  • लालचंद महतो- बहुजन समाज पार्टी
  • कालेश्वर रविदास- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A)
  • पंकज प्रसाद- राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी
  • बैजनाथ गोराई- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  • शंकर घांसी-मार्क्सिस्ट को-ऑर्डिनेशन
  • सुजीत कुमार वर्णवाल-राइट टू रिकॉल पार्टी
  • अजय रेंजन-निर्दलीय
  • कैलाश चंद्र महतो-निर्दलीय
  • खिरोधर किस्कू- निर्दलीय
  • दिनेश कुमार मुंडा-निर्दलीय
  • द्वारका प्रसाद लाला- निर्दलीय
  • समीर कुमार दास-निर्दलीय
  • सुनीता टुडू- निर्दलीय

फैक्टा फीगर:

  • मतदान: 3 नवंबर
  • मतगणना: 10 नवंबर
https://bnnbharat.com/world-corona-update-4-64-crore-infected/
https://bnnbharat.com/farmers-of-the-country-sought-market/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मां तुम छठ की तैयारी करो, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है, भूखा नहीं सोने देगा: PM मोदी

Next Post

रुक्का डैम में हुआ गंगा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ, पौधारोपण कर क्लीन एंड ग्रीन का दिया संदेश

Next Post
रुक्का डैम में हुआ गंगा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ, पौधारोपण कर क्लीन एंड ग्रीन का दिया संदेश

रुक्का डैम में हुआ गंगा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ, पौधारोपण कर क्लीन एंड ग्रीन का दिया संदेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d